फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants have four lakhs looted in employees of finance company at Saharanpur

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूटे 4.5 लाख रुपये, एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Wed, 29 Jan 2020 08:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Jan 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Miscreants have four lakhs looted in employees of finance company at Saharanpur
मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के नानौता थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के जूनियर शाखा प्रबंधक व कर्मचारी से करीब साढे़ चार लाख की नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ले क्षेत्र में बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की। वहीं पुलिस लूट की घटना को संदिग्ध मान रही है। क्राइम ब्रांच ने नानौता पहुंचकर क्राइम सीन से जानकारी जुटाई। देर शाम एसएसपी दिनेश कुमार पी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर खुलासे के निर्देश पुलिस टीम को दिए हैं।
विज्ञापन


नानौता के देवबंद रोड स्थित चीनी मिल रेलवे फाटक के पास फाइनेंस कंपनी सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लि. की शाखा है। फाइनेंस कंपनी द्वारा महिलाओं को समूह में लोन दिया जाता है। बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे फाइनेंस कंपनी का जूनियर मैनेजर राजीव कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी हाथरस व कर्मचारी पंकज पुत्र सत्यप्रकाश समूह द्वारा जमा किए गए चार लाख 65 हजार 500 रुपये की रकम को पास ही स्थित पीएनबी शाखा ठसका में जमा कराने के लेकर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव के अनुसार जैसे ही दोनों ऑफिस से करीब 50 मीटर आगे पहुंचे तो दो बाइक सवार चार हथियारबंद बदमाशों में से एक बदमाश ने उसे तमंचे से आतंकित करते हुए रुपयों से भरा बैग व मोबाइल लूट लिया। लूट की घटना को अंजाम देकर चारों बदमाश बड़गांव की ओर फरार हो गए। बदमाश लूटे गए मोबाइल को घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे फेंक गए।

यह भी पढ़ें: भंडाफोड़ हुआ तो लुटेरों ने कबूला, कैसे देते थे वारदात को अंजाम, गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Miscreants have four lakhs looted in employees of finance company at Saharanpur
कर्मचारियों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इस घटना को चीनी मिल के सरस्वती जूनियर हाई स्कूल के बच्चों द्वारा छुट्टी के दौरान देखा गया। इसके बाद बच्चों द्वारा उक्त मोबाइल को उठाकर लूट के शिकार पीड़ित को सौंपा गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा पीड़ितों को साथ लेकर क्षेत्र में कांबिग भी कराई गई। दिन दहाडे़ लूट की घटना की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी गंगोह अजेय शर्मा द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। सहारनपुर से क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: छात्रा पर युवतियों ने बोला हमला, पहले नीचे गिराकर खूब पीटा, फिर की लूटपाट, तस्वीरें

वहीं थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के मैनेजर व कर्मचारी द्वारा ऑफिस से बैंक पैदल ही रुपये लेकर जाना व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में चार बदमाशों द्वारा लूट करना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है। फिर भी सभी पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, देर शाम एसएसपी दिनेश कुमार पी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए थानाध्यक्ष को घटना के खुलासे के निर्देश दिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed