फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा मामला: छात्रा पर युवतियों ने बोला हमला, पहले नीचे गिराकर खूब पीटा, फिर की लूटपाट, तस्वीरें

Wed, 29 Jan 2020 02:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Jan 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Two girls looted after attacked on a student of BCA in Saharanpur of Uttar Pradesh
छात्रा के साथ मारपीट करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक अजीब मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से पता चला है कि दो युवतियों ने पहले तो एक छात्रा के साथ जमकर मारपीट की। फिर उससे आठ सौ रुपये की नगदी व एक चेन भी लूट ली। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Two girls looted after attacked on a student of BCA in Saharanpur of Uttar Pradesh
छात्रा को पीटती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

नई मंडी अवध विहार के श्रीराम चौक पर 25 जनवरी को सहेली के साथ कोचिंग सेंटर जा रही बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ स्कूटी सवार दो युवतियों ने सरेराह जमकर मारपीट की। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्रा के परिजनों ने सामने आते हुए घटना की तहरीर दी। हमलावर युवतियों पर छात्रा की जेब से आठ सौ रुपये नकद व चांदी की चेन भी लूटने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Two girls looted after attacked on a student of BCA in Saharanpur of Uttar Pradesh
छात्रा को पीटती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी परिक्रमा मार्ग पर स्थित श्रीराम कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। 25 जनवरी को बेटी अपनी सहेली के साथ स्कूटी से कोचिंग सेंटर जा रही थी। जैसे ही दोनों छात्राएं अवध विहार मेन रोड स्थित श्रीराम चौक पर पहुंची, पीछे से एक अन्य स्कूटी पर आई दो युवतियों ने उन्हें रोक लिया। छात्रा के पिता का आरोप है कि दोनों युवतियों ने उसकी बेटी के कोट की जेब में हाथ डालकर उसमें रखे आठ सौ रुपये नकद और गले में पड़ी चांदी की चेन लूट ली। विरोध करने पर दोनों युवतियों ने उसकी बेटी पर हमला कर दिया और उसे नीचे सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। बाद में दोनों हमलावर युवतियां धमकी देते हुए फरार हो गईं। मारपीट में उसकी बेटी बुरी तरह से घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two girls looted after attacked on a student of BCA in Saharanpur of Uttar Pradesh
छात्रा को नीचे गिराकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित पिता ने बताया कि उन्हें बेटी ने कुछ नहीं बताया, लेकिन मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप देखकर उन्हें घटना का पता चला। यदि मारपीट की वीडियो वायरल न होती, तो उन्हें घटना की जानकारी भी नहीं मिल पाती। पिता ने आरोपी युवतियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Two girls looted after attacked on a student of BCA in Saharanpur of Uttar Pradesh
छात्रा को पीटती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

पहले भी छात्राओं से मारपीट कर चुकीं युवतियां
युवतियों की मारपीट की शिकार हुई छात्रा के पिता का कहना है कि उनकी बेटी से मारपीट की जो वीडियो क्लिप वायरल हुई है, उसमें बेटी को पीटने वाली युवतियों के नाम भी पता चल गए हैं। यह भी पता चला है कि दोनों युवतियां इससे पहले भी शहर के महावीर चौक व गांधी कॉलोनी क्षेत्र में छात्राओं से मारपीट कर चुकी हैं, जिनके वीडियो क्लिप इससे पहले भी वायरल हुए थे। हालांकि उक्त दोनों मामलों में पीड़ित छात्राओं द्वारा तहरीर न दिए जाने के चलते उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed