फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Wrong business in beauty parlor, and female made husband's video

ब्यूटी पार्लर में गलत धंधा, महिला ने खोली पति की पोल, अश्लील वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा

Sun, 10 Feb 2019 01:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Wrong business in beauty parlor, and female made husband's video
फाइल फोटो

मेरठ में लालकुर्ती थाना क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर में गलत धंधा कराने का मामला शनिवार सुबह थाने में पहुंच गया। महिला ने पुलिस को पार्लर का अश्लील वीडियो दिखाया। आरोप लगाया कि उसका पति पार्लर से लड़कियों को होटल तक पहुंचाने की दलाली करता है। विरोध करने पर पति और उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई की। 

विज्ञापन


महिला ने पति, पार्लर संचालिका समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। कंकरखेड़ा निवासी एक युवक लालकुर्ती क्षेत्र के एक प्लाजा का पार्किंग ठेकेदार है। प्लाजा में ब्यूटी पार्लर है। उक्त युवक की पत्नी शनिवार सुबह करीब 11 बजे लालकुर्ती थाने पहुंची। आरोप लगाया कि उसका पति पार्किंग में ठेकेदारी के साथ ब्यूटी पार्लर की दलाली करता है। ब्यूटी पार्लर में कई लड़कियां आती हैं, जहां देह व्यापार होता है। पार्लर में बुकिंग कर लड़कियों को होटलों में भेजा जाता है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसने गुपचुप तरीके से ब्यूटी पार्लर में जाकर वहां की गतिविधियों का वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शनिवार सुबह वह ब्यूटी पार्लर पहुंची तो वहां मौजूद उसके पति और तीन युवकों ने उस पर हमला बोल दिया, जिसमें वह घायल हो गई। महिला ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में गलत धंधा चलता है, इसके कई प्रमाण उसके पास हैं। महिला की शिकायत पर लालकुर्ती थाने के दरोगा गोपाल चौहान जांच करने प्लाजा पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘एक लड़की से मेरी दोस्ती’
पुलिस हिरासत में आरोपी पति ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक युवती से उसकी दोस्ती है। वह उसको लेकर होटल में गया था। बातचीत बंद हो गई थी। उक्त युवती ने उसके मोबाइल पर दूसरे नंबर से कॉल की, जो पत्नी ने सुन ली। तभी से विवाद चल रहा है। हालांकि महिला ने जब ब्यूटी पार्लर की बनाए वीडियो के बारे में पति से पूछा तो वह चुप हो गया। 

वीडियो में सौदेबाजी की बात 
इस वीडियो में ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार के लिए सौदेबाजी की बातचीत है। इसको लेकर कई बार बातचीत में नोकझोंक भी हुई। महिला ने आरोप लगाया कि ब्यूटी पार्लर की दलाली का ठेका उसके पति के पास है। होटल तक लड़कियों को पहुंचाना और वहां कमरे की बुकिंग उसका पति कराता है। पति के संग बाइक पर जाती युवतियों के फोटो भी उसके पास हैं। 

जांच के बाद कार्रवाई
महिला ने पति और ब्यूटी पार्लर संचालिका पर आरोप लगाया है। वीडियो भी पास है। पति को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई है। मामले की जांच के बाद अगली कार्रवाई करेगी। - गोपाल चौहान, जांच अधिकारी थाना लालकुर्ती

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed