फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police busted a gang and five crooks arrested

ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच बदमाश गिरफ्तार

Wed, 10 Jul 2019 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Meerut police busted a gang and five crooks arrested
गिरफ्तार किए गए बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ पुलिस ने ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ गाड़ियां बरामद की गई हैं, जिन्हें इन्होंने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से चुराया था। गिरोह के तीन बदमाश फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर नजीर अली खां ने इस्लामाबाद चौराहे पर चेकिंग के दौरान होंडा सिटी कार सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा था।
विज्ञापन


गाड़ी के कागजातों के बारे में सही न बताने पर दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि कार चोरी की है और वे दोनों वाहन चोरों के अंतर्राज्यीय गैंग से जुड़े हैं। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके तीन साथियों को भी बजौट मार्ग से गिरफ्तार कर चोरी की सात लग्जरी गाड़ियां बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की पहचान शुएब पुत्र शकील निवासी ग्राम सैदपुर थाना भोजपुर गाजियाबाद, इस्माइल पुत्र शब्बीर निवासी केला भट्टा मोती मस्जिद कोतवाली घंटाघर गाजियाबाद, अजय शर्मा पुत्र रमाशंकर निवासी मोहल्ला सुरेशनगर ठाटीपुर ग्वालियर मध्य प्रदेश, वाहिद पुत्र यूनुस पठान निवासी केला भट्टा गाजियाबाद, अर्शिल पुत्र रिसालत निवासी फरीदनगर भोजपुर गाजियाबाद के रूप में हुई। फरार साथियों के नाम साहिल, सलीम और जावेद निवासी मुरादाबाद बताए गए।

50 गाड़ियां लगा चुके ठिकाने
आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गिरोह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय है। अभी तक वह 50 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां चोरी कर ठिकाने लगा चुके हैं। मेरठ में वह नदीम, वसीम और शुएब नाम के कबाड़ियों को गाड़ियां सौंपते थे। वह उन्हें कबाड़ के बीच छिपाकर रखते थे। मौका मिलते ही उन्हें बाजार में उतार देते थे। एसपी सिटी ने बताया कि शुएब को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो कबाड़ियों की जानकारी की जा रही है।

लोगों के बीच रहकर बनाते थे शिकार
एसपी सिटी ने बताया कि सभी आरोपी बेहद शातिर हैं। वह सामान्य नागरिकों की तरह कॉलोनियों में रहते हैं और फिर वहीं शिकार की तलाश करते हैं। मौका मिलते ही गाड़ी चुराकर फरार हो जाते थे। कई जिलों में इनके साथियों के सक्रिय होने की सूचना मिली है, जिसको लेकर उन जनपदों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed