फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut police busted a factory of illegal arms and arrested one accused

जेल से तमंचों का ऑर्डर, फैक्टरी का भंडाफोड़, पकड़े गए आरोपी ने खोले कई बड़े राज

Tue, 09 Apr 2019 02:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Apr 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
Meerut police busted a factory of illegal arms and arrested one accused
जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में लिसाड़ी गेट पुलिस ने हुमायूं नगर में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चुनावी सीजन में यहां ऑन डिमांड तमंचे बनाए जा रहे थे। रार्धना किठौर के जिस शख्स ने असलाह बनाने का ऑर्डर दिया था, वह जेल में है। 

विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र में ऑन डिमांड तमंचे बनाए जा रहे हैं। लेकिन लोकेशन नहीं मिल रही थी। इस बीच इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट नजीर अली खां को सूचना मिली कि हुमायूं नगर में इस फैक्टरी का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने इस इलाके में एक मकान में दबिश दी तो वहां से एक शख्स को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

 
एसएसपी के अनुसार पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम साबिर पुत्र सत्तार सैफी निवासी फतेहउल्लापुर रोड बताया। उसने खुलासा किया कि वह मांग के अनुसार तमंचे तैयार करने का काम करता है। इन दिनों उसे किठौर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तमंचों का आर्डर दिया था, जिसे वह पूरा करने में जुटा था। पुलिस ने मौके से 11 तैयार तमंचे 315 बोर, 9 अधबने तमंचे, 9 बैरल 315 बोर नवनिर्मित, तमंचों के ट्रिगर, हैमर के अलावा उपकरण हैंड ड्रिल मशीन, डाई मशीन, आरा मशीन, रेती आदि बरामद की। प्रेसवार्ता में सीओ दिनेश शुक्ला भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसके लिए तैयार हो रहे तमंचे
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से पहले हुए इस खुलासे को पुलिस बड़ी उपलब्धि मानकर चल रही है। एसएसपी का कहना है कि रार्धना किठौर के जिस व्यक्ति का साबिर ने नाम बताया, उसकी जांच की गई तो वह बीस दिन पहले ही जेल जाना बताया गया। पुलिस इस आरोपी से जेल में जाकर पूछताछ करेगी। पता लगाया जाएगा कि आखिर किसके लिए यह तमंचे तैयार किए जा रहे थे। माना जा रहा है कि यह आरोपी साबिर से तमंचे बनवाकर रार्धना ले जाता था और वहां से आगे सप्लाई करता था।

पहले भी जा चुका जेल 
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि साबिर शातिर अपराधी है। पूर्व में भी वह कई मामलों में जेल जा चुका है। वह अक्सर खाली मकानों को किराये पर लेकर इस तरह के गोरखधंधे को अंजाम देता था। किठौर, हस्तिनापुर, लिसाड़ी गेट थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed