फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Victim family have ruckus in police station in financier murder case

फाइनेंसर की हत्या का मामला: परिजनों का थाने में जमकर हंगामा, पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Fri, 12 Nov 2021 03:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Nov 2021 03:45 PM IST
सार

मेरठ में फाइनेंसर की हत्या के मामले में परिजनों ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया। परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन
Meerut News: Victim family have ruckus in police station in financier murder case
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में फाइनेंसर सचिन प्रजापति की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हत्या के तीसरे दिन पीड़ित परिजनों ने पल्लवपुरम थाने में हंगामा किया। परिजन इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पहले रोशनपुर डोरली गांव निवासी फाइनेंसर सचिन प्रजापति की हत्या कर दी थी और शव की पहचान छुपाने के लिए शव को जला दिया था। हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सुशांत को पुलिस ने जेल भेज दिया था, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने पल्लवपुरम थाने में हंगामा किया। इस दौरान सीओ दौराला के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परिजन थाने के बाद पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों ने सचिन की हत्या के बाद शव को जलाकर यहां फेंक दिया था। पुलिस को यहां पर जली हुई सिगरेट मिली है। इसके अलावा कटे हुए बाल भी मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

मृतक के परिजनों का आरोप है कि इस घटना में अकेला व्यक्ति शामिल नहीं हो सकता है। पुलिस अन्य आरोपी को बचा रही है। अगर दो दिन के अंदर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर और आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित परिवार को दो दिन का समय दिया है, जिसके बाद परिजन शांत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed