{"_id":"5f9802878ebc3e9bb80b9e5c","slug":"meerut-news-in-hindi-sexual-assault-attacked-on-a-little-girl-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक! मेरठ में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चीख-पुकार सुन दौड़े परिजन, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाक! मेरठ में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, चीख-पुकार सुन दौड़े परिजन, आरोपी फरार
Tue, 27 Oct 2020 04:51 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 27 Oct 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात कर दी। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। वहीं पड़ोसियों को आता देख आरोपी युवक बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
वहीं आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को थाने पर जमकर हंगामा किया।
पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति अपनी 10 वर्षीय बच्ची को लेकर सोमवार रात परतापुर थाने पहुंचा। आरोप लगाया कि 20 अक्तूबर की देर शाम उसकी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसका पड़ोसी युवक भूरा बच्ची को बहाने से अपने घर में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि भूरा की तलाश शुरू कर दी गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मन्नू कबाड़ी के घर दबिश... अंदर का नजारा देख पुलिस अफसर भी हैरान, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
जेठ पर दुष्कर्म का आरोप
मेडिकल थाने में सोमवार देर रात एक महिला की शिकायत पर उसके जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार जागृति विहार निवासी महिला ने आरोप लगाया कि वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका जेठ वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/