फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

प्रदीप त्यागी का हत्यारोपी निगम पहलवान गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 01 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news

प्रधान पद के दावेदार प्रदीप त्यागी की गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी निगम त्यागी उर्फ पहलवान को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आईजी ने पहलवान पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मेरठ पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर सकी, बल्कि दिल्ली पुलिस ने उसको हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है।

विज्ञापन


सरूरपुर थानाक्षेत्र के रासना गांव निवासी प्रदीप त्यागी की निगम त्यागी उर्फ पहलवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर 19 अक्टूबर को हत्या कर दी थी। प्रदीप और निगम दोनों ही प्रधान पद के दावेदार थे। प्रदीप की हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने निगम के साथ आए एक बदमाश समंदरपाल निवासी रहावती की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी निगम की गिरफ्तारी न होने पर गांव में तनाव था।
विज्ञापन


जिसको देखते आईजी आलोक शर्मा ने निगम पहलवान पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद चुनाव आयोग की परमीशन से एसएसपी ने एसओ सरूरपुर का लाइन हाजिर कर दिया था। चौतरफा दबाव के बाद आरोपी राहुल काला ने तीन दिन पहले कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली की जाफराबाद थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी निगम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी लगने पर सरूरपुर थाने की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई। एसओ सरूरपुर सुरेंद्र नाथ ने बताया पुलिस उसकी रिमांड की अर्जी डालेगी। आरोपी निगम से पूछताछ के लिये पुलिस दिल्ली गई है। पुलिस के मुताबिक निगम दिल्ली में हथियारों के साथ गिरफ्तार हुआ है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

15 हजार का इनामी निगम पहलवान हूं मैं
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वीनू बंसल ने बताया प्रदीप की हत्या का मुख्य आरोपी निगम त्यागी जाफराबाद के एक स्कूल के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने आया था। मुखबिर की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने उसको पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपी निगम ने बताया कि उसने 19 अक्टूबर को प्रदीप की हत्या की थी। उसके ऊपर 15 हजार का इनाम है। निगम ने बताया कि वर्ष 1997 में गांव के ही दूसरे पक्ष ने उसके बड़े भाई जय भगवान की हत्या कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए उसने तीन लोगों की हत्या की। गांव में रंजिश के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे ग्रुप के कई लड़कों पर जानलेवा हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed