फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

मेरठ के गंगानगर में गार्ड की गोली मारकर हत्या

Mon, 15 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 15 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news

गंगानगर स्थित जोनल पार्क के गार्ड की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह पार्क में टहलने आए लोगों ने पार्क में खून से लथपथ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी देहात फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मूल रूप से मवाना थाना क्षेत्र के गांव निलौहा निवासी सतेंद्र (56) गंगानगर स्थित आई-89 में परिवार के साथ रहते थे। वह गंगानगर के ब्लॉक स्थित जोनल पार्क में रात को गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार सुबह टहलने आए लोगों ने देखा की पार्क के अंदर फुटपाथ पर खून से लथपथ गार्ड का शव पड़ा था।
विज्ञापन


सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद गार्ड के परिजनों को सूचना दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पर एसपी देहात प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सदर देेहात शिवराज सिंह यादव, इंस्पेक्टर गंगानगर और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली। मृतक के भतीजे सचिन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या कर पार्क में फेंका गया शव
इंस्पेक्टर गंगानगर राजेश कुमार भारती ने बताया कि पार्क में शव कंबल में लिपटा हुआ था। पूरे पार्क में छानबीन के बाद भी खून के निशान नहीं मिले। हो सकता है कि दूसरे स्थान पर हत्या कर शव पार्क में फेंका गया हो।

गोली की सूचना पर रात में पहुंची थी पुलिस
पुलिस का कहना है कि शनिवार रात 11 बजे उन्हें जानकारी मिली थी कि पार्क के पास कुछ लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी है। इस पर गश्त कर रही गंगानगर पुलिस की जीप मौके पर पहुंची और पार्क के आसपास छानबीन की, पर कुछ नहीं मिल सका।

मकान बेचना चाहता था सतेंद्र
मृतक की बेटी श्वेता ने पुलिस को बताया कि चार दिन पूर्व सतेंद्र ने मकान बेचने की बात कही थी। जिसमें गंगानगर निवासी एक प्रापर्टी डीलर ने मकान की कीमत 16 लाख रुपये लगाई थी। शनिवार को वह मकान देखने आने वाला था, पर नहीं आया। पुलिस के मुताबिक पार्क में सतेंद्र की साइकिल से मिले थैले में मकान के कागज मिले हैं।

सतेंद्र के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। गार्ड के दाहिनी तरफ सीने पर गोली लगी हुई थी। हाथ में टार्च थी और शव कंबल में लिपटा हुआ था। वहीं बेटी श्वेता, बेटे तरुण, पत्नी कमलेश का रो रोकर बुरा हाल है। एक माह पहले ही सतेंद्र ने पार्क में गार्ड की नौकरी शुरू की थी।


पहचान छुपाने के लिए तो नहीं की हत्या
शुक्रवार रात चोरों ने गंगानगर आई ब्लॉक चौराहे पर स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी की थी। चोर गहनों से भरी अलमारी को उठाकर ले गए थे। अलमारी क्षतिग्रस्त हालत में पार्क से बरामद हुई थी। लोगों को आशंका है कि चोरों को अलमारी तोड़ते समय सतेंद्र ने देख लिया हो और चोरों ने पहचान छिपाने के लिए सतेंद्र को गोली मार दी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed