फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

150 ग्राम सोने के लालच ने ले ली सर्राफ सुदीश की जान

Fri, 12 Feb 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 12 Feb 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news

सर्राफ सुदीश रस्तोगी ने सोचा भी नहीं होगा कि गाजियाबाद के जिस सर्राफ से वह अपना कारोबार बढ़ाने की डील करने जा रहे हैं, वह उनकी मौत का सौदा कर देगा। इसका अंदाजा सर्राफ के परिजनों को भी नहीं था। लेकिन जब मंगलवार को 150 ग्राम सोने के आभूषणों के साथ सुदीश गाजियाबाद से लापता हो गए तो परिजनों को अनहोनी का भय सताने लगा। हुआ भी वही। गाजियाबाद के आरोपी सर्राफ ने दोस्ती की आड़ में अपने पेशे और व्यापारिक रिश्तों से कच्चे लालच में गद्दारी कर डाली।

विज्ञापन


सुदीश रस्तौगी का मेरठ ही नहीं, आसपास के सर्राफा व्यापारियों से अच्छा व्यवहार था। वह आभूषणों के पुराने कारीगर भी थे। उनके दोनों बेटे पवन और दीपक भी उनका हाथ बंटाते थे। सुदीश के बड़े बेटे पवन ने बताया कि वह मेरठ के अलावा गाजियाबाद और आसपास के जिलों में सर्राफा व्यापारियों से डीलिंग करते थे। एक माह पहले ही उनकी मुलाकात गाजियाबाद के सर्राफ रोहित से हुई थी। जिसमें रोहित ने उनसे कहा था कि आप कभी मेरे पास आना। मेरे साथ डील कर मुझे भी आजमाकर देखो।
विज्ञापन


मौत खींच ले गई
मंगलवार को गाजियाबाद में सर्राफा बाजार बंद रहता है। लेकिन मौत सुदीश को वहीं खींचकर ले गई थी। रोहित से फोन पर बात कर सुदीश वहां पहुंच गए और रोहित से 150 ग्राम सोना खरीदा था। लेकिन पांच लाख रुपये के सोने की पहली ही डील में रोहित की नीयत में खोट आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिया चकमा
रोहित ने हत्या की प्लानिंग भी ऐसी बनाई कि पुलिस भी चकमा खा जाए। जूते के फीते से ही गला घोंटकर सुदीश की हत्या कर दी। और शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया। बृहस्पतिवार देर शाम जब पुलिस ने रोहित से सख्ती से पूछताछ की तो नहर से शव बरामद हो गया।


शव देकर बिलख पड़े बेटे
नहर से पिता का शव बरामद होते ही दोनों बेटे दीपक और पवन बिलख पड़े। उन्होंने रोते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन सी गलती हो गई थी जो जालिमों ने मेरे पिता की जान ले ली। सोना ही लूट लेते तो उन्हें सब्र हो जाता। उन्हें नहीं पता था उन्हें यह दिन भी देखना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed