{"_id":"47a0a5ab9a50db86db073e87d55b9503","slug":"meerut-murder-news-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":" दौराला में चारा लेने गई दलित महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौराला में चारा लेने गई दलित महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में चारा लेने गई दलित महिला की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। उसका शव अर्द्धनग्न हालत में खेत में मिला। परिजनों ने गैंगरेप की आशंका जताई है। वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में पहुंचे पुलिस अफसरों का घेराव किया और तीन घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने दो दिन में घटना का खुलासे करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। रात को एसएसपी ने भी थाने पहुंचकर सीओ और एसओ को घटना का जल्द खुलासा करने को कहा।
विज्ञापन
गांव निवासी एक दर्जी की पत्नी (45) सोमवार दोपहर करीब एक बजे खेतों में चारा लेने गई थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। इस पर उसके पति ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। गांव के निकट एक ईख के खेत में महिला का अर्द्धनग्न शव मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियारों से वार के निशान थे। शव की हालत देख महिला के पति और ग्रामीणों ने गैंगरेप की आशंका जताई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार और इंस्पेक्टर परशुराम मय फोर्स मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण डीएम को बुलाने की जिद पर अड़ गए। हंगामा बढ़ता देख एसपी सिटी ओमप्रकाश, एसपी क्राइम तेज स्वरूप, तहसीलदार सरधना रणजीत सिंह, सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह, दौराला, कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम सहित कई थानों की पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। एसपी सिटी ने दो दिन में घटना का खुलासा करने और तहसीलदार रणजीत सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं महिला के पति ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, घटना के बाद डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रात करीब 10 बजे एसएसपी डीसी दूबे ने थाने पहुंचकर और सीओ और एसओ से घटना की जानकारी ली। वहीं सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार कहना है कि महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है नहीं। मामले में जांच की जा रही है।