फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

दस हजार देकर कराई थी रिंकू की हत्या

Mon, 25 Jan 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 25 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
meerut murder news
रिंकू हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। एक महिला ने दस हजार रुपये सुपारी देकर रिंकू की हत्या कराई थी। रिंकू के महिला के अवैध संबंध थे। महिला का पति भी इस हत्याकांड में शामिल था। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें कि गत 19 नवंबर को थाना क्षेत्र के नंगलाताशी कृष्णा नगर निवासी रिंकू पुत्र गणेश पाल (22) का शव कृष्णा नगर के जंगल में मिला था। रिंकू को गोलियां लगी थीं। सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार और इंस्पेक्टर एसके राणा ने बताया कि थाना सरूरपुर के गांव निवासी एक महिला के साथ रिंकू के अवैध संबंध थे। फिलहाल महिला अपने पति के साथ नंगलाताशी में रह रही थी। रिंकू ने महिला को 40 हजार रुपये उधार दिए थे, लेकिन कई माह बाद भी महिला ने उसके पैसे नहीं लौटाए।
विज्ञापन


इस दौरान किसी बात को लेकर रिंकू और महिला में विवाद हो गया। इसके बाद रिंकू पैसे देने के लिए महिला पर दबाव बनाने लगा। इससे नाराज होकर महिला ने अपने दोस्त अंकुर कुमार पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी सैनिक विहार को रिंकू की हत्या करने के लिए 10 हजार रुपये सुपारी दे दी। साथ ही अपने पति को भी अंकुर का साथ देने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम पुलिस ने तीनों आरोपियों को उनके घर से पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा और चाकू भी बरामद किया है। वहीं मामले का खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

पांचवीं शादी की तैयारी कर रही थी महिला
पुलिस के अनुसार महिला ने सर्वप्रथम बिजनौर के एक युवक से शादी की थी। युवक ने महिला को दो बीघा जमीन दी। इसके बाद महिला जमीन बेचकर अपने पति को छोड़कर चली गई। दूसरी शादी उसने परतापुर के एक युवक से की थी। बाद में उसे भी छोड़ दिया। तीसरी शादी उसने मवाना के सीना गांव के युवक से की।


उससे भी तीन बीघा जमीन लेकर बेच दी और उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसने चौथी शादी की। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला बहुत शातिर है। अब वह पांचवीं शादी करने की तैयारी में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed