{"_id":"514e3c1402f0b86ad88a3c5a8abc7f30","slug":"meerut-murder-news-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की हत्या से घर में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर कंकरखेड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
मूलरूप से खरखौदा निवासी शमशाद अली पुत्र रियाजुदीन (32) आठ सालों से अपनी पत्नी रिहाना एवं तीन बच्चों अमान, रिहान व अमन के साथ थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव जेवरी में रह रहा था। शमशाद बढ़ई का काम करता था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ लूट समेत कई धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। शुक्रवार सुबह वह गांव से पैदल ही कंकरखेड़ा काम के लिए आ रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच हाईवे स्थित खिर्वा चौपला पर पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने शमशाद के सिर में दो गोलियां मार दीं। गोली लगते ही शमशाद जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर सीओ दौराला अरविंद कुमार एवं इंस्पेक्टर एसके राणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शमशाद को लेकर पुलिस कैलाशी अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शमशाद को गोली लगने की सूचना मिलने उसका साड़ू अख्तर अली मौके पर पहुंचा और शव को देखकर उसे दिल का दौरा पड़ गया। पुलिस ने अख्तर अली को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर एसके राणा का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शमशाद एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट-डकैती समेत कई धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज है। आठ माह पहले ही उसके साढ़ू ने उसकी हाईकोर्ट से जमानत कराई थी और वह जेल से बाहर आया था। अख्तर ने बताया कि उसने शमशाद को कई बार समझाया कि वह उल्टे-सीधे काम करने बंद कर दे, लेकिन वह नहीं माना। कई बार जेल गया। हर बार उसने उसकी जमानत कराई और बाहर निकाला।