फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murder Case: Accused Danish has arrested in Arshad murder case

बेटियों के सामने मर्डर: अरशद की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल, खौफनाक था सीन

Thu, 06 Jun 2024 06:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jun 2024 06:06 PM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ में अरशद की हत्या के मामले में आरोपी दानिश को गिरफ्तार किया गया है। घटना का वीडियो वायरल हुआ था। वह वीडियो बहुत ही खौफनाक था।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: Accused Danish has arrested in Arshad murder case
कारोबारी का फाइल फोटों बाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में स्वीमिंग पुल में हुई हिस्ट्रीशीटर अरशद की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी जाकिर कॉलोनी निवासी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार आरोपी फरार हैं। बेटी कुलसुम (7), आयत (5) के सामने अरशद की हत्या की गई। 

विज्ञापन


इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जैदी फॉर्म निवासी अरशद पुत्र आमिर नौचंदी थाने हिस्ट्रीशीटर था। इसके खिलाफ 18 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। मंगलवार को अरशद अपनी दो बेटियों के साथ जुर्रानपुर स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। जहां बिलाल निवासी जैदी फार्म ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने जैदी फॉर्म निवासी इमरान और उसके बेटे बिलाल, दाउद व असलम समेत जाकिर कॉलोनी निवासी दानिश उर्फ दद्दू पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दानिश की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई हैं। जांच में सामने आया कि अरशद और इमरान पक्ष के बीच मुकदमेबाजी चल रही थी। 

बीती 28 मई को इमरान ने अरशद के खिलाफ नौचंदी थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज कराया था। एसपी सिटी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया। उधर, घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें आरोपी बच्चियों के सामने ही पिता की हत्या करते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है

देर रात तक कैसे खुला था स्वीमिंग पूल, पुलिस करेगी जांच
अरशद की हत्या के बाद स्वीमिंग पूल पर भी सवाल खड़ा हो गया है। सीसीटीवी के मुताबिक करीब दस बजे गोली मारकर अरशद की हत्या की गई है, जबकि नियम अनुसार रात को पूल नहीं खुल सकता है। इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने करीब एक सप्ताह पूर्व शहर के थानेदारों को आदेश दिए थे कि समय अनुसार स्वीमिंग पूल बंद हो सके और सभी मानक पूरे हों। स्वीमिंग पूल में सुरक्षा के यहां इंतजाम नहीं हैं। देर रात तक पूल चल रहे हैं, इसे भी पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पूल वैध या है अवैध? इसकी जांच करने के निर्देश भी एसएसपी ने एसपी सिटी को दिए हैं। एसपी सिटी एमडीए से भी स्वीमिंग पूल के बारे में पत्राचार कर पूरी जानकारी करेंगे। इसके आधार पर स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: दलित राजनीति का नया आगाज: बसपा की जमानत जब्त, चंद्रशेखर ने रचा इतिहास, पढ़िए क्या है जीत का बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed