फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: dispute between the two communities in Kachhari of case of love affair

मेरठ: वकील के चैंबर में भिड़े दो समुदाय के लोग, लड़की को लेकर कचहरी पहुंचा था युवक

Fri, 15 Mar 2019 03:23 PM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Fri, 15 Mar 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Meerut: dispute between the two communities in Kachhari of case of love affair
पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला

अनुसूचित जाति की किशोरी से गैंगरेप के मामले को लेकर पीड़ित और आरोपी पक्ष में शुक्रवार को कचहरी में जमकर मारपीट हुई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एसएसपी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन

लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की एक किशोरी को दूसरे समुदाय का आदिल अगवा करके ले गया था। इसे पुलिस ने बरामद कराया था। किशोरी ने लिसाड़ी गेट थाने में आदिल व दो अन्य लोगों पर अगवा करने और गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज कराया था। शुक्रवार दोपहर आरोपी पक्ष के लोग खुद को बेकसूर बताने के लिए एसएसपी ऑफिस पर गए थे। इसकी जानकारी लगते ही किशोरी की मां समेत पांच लोग भी पहुंच गए। किशोरी के परिजनों को देखते ही आरोपी पक्ष बार एसोसिएशन की बिल्डिंग में एक अधिवक्ता के चेंबर में पहुंच गए। इनके पीछे किशोरी पक्ष भी पहुंच गया। यहां पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन महिला और दो लोग घायल हो गए। सांप्रदायिक माहौल की सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी तुरंत फोर्स लेकर पहुंच गए। एसएसपी ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। आरोपी पक्ष की एक महिला की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं एसएसपी ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार लड़की पक्ष के परिजनों ने कुछ दिनों पहले एक दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। वहीं शुक्रवार को आरोपी युवक लड़की को लेकर कचहरी पहुंच गया। इस बीच लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पहले दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। हालांकि एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया ने कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही गैंगरेप का मुकदमा दर्ज है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed