फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

हत्या से 15 दिन पहले मिली थी रिंकू को धमकी

Tue, 22 Dec 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 22 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

बैंक कैशियर रिंकू की हत्या के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है, लेकिन हत्या की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है। सोमवार को परिजनों ने एसएसपी ऑफिस पर पहुंचकर चौथे नामजद आरोपी निशांत की भी गिरफ्तारी की मांग की। वहीं परिजनों ने जांच कर रहे सीओ सिविल लाइन को एक और नाम बताया है जिसने मर्डर से 15 दिन पहले रिंकू को धमकी दी थी।

विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के ईकड़ी गांव निवासी रिंकू कुमार पुत्र जयपाल सिंह अम्हेड़ा गांव स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में कैशियर था। 12 दिसंबर की रात को मेडिकल क्षेत्र में गढ़ रोड के पास रिंकू की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने रिंकू की दोस्त राशि त्यागी, उसके पिता ब्रजमोहन और रिश्ते के मामा कुलदीप को जेल भेज दिया था। जबकि नामजद चौथा आरोपी राशि का भाई निशांत फरार है।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी के ऑफिस पर न मिलने पर परिजन एसओ मेडिकल बीएस सिरोही और जांच कर रहे सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार से मिले। रिंकू के चाचा अमरपाल और पिता जयपाल ने सीओ से कहा कि रिंकू  के दोस्त ने बताया कि रिंकू को हत्या से 15 दिन पहले धमकी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें कहा गया था कि या तो वह राशि का साथ छोड़ दे, नहीं तो अंजाम भुगत लेना। परिजनों ने कहा न तो रिंकू के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई और न ही हत्या का कोई मेन कारण बताया गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं की। सीओ का कहना है कि दस दिन बाद ही धमकी देने का मामला सामने क्यों आया। उस दोस्त से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने रिंकू की बाइक परिजनों को दिलवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed