फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

खाकी पहनकर बदमाशों ने पहले लिफ्ट ली, फिर लूटे कार्टन

Sun, 20 Dec 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 20 Dec 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
पिलखुवा से बिजनौर के लिए रिफाइंड लेकर चले ट्रक चालक को पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। बदमाश मवाना बाईपास के निकट चालक को बंधक बनाकर 149 कार्टन लूटकर फरार हो गए। बहसूमा पुलिस ने वारदात मवाना थाना क्षेत्र की बताकर पीड़ित को टरका दिया। इस पर चालक ने मवाना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिजनौर के ग्राम गुढ़ा निवासी ट्रक चालक धूम सिंह पुत्र घसीटा शुक्रवार को पिलखुवा की एनएमएल कंपनी से माणिक रिफाइंड के 500 कार्टन लेकर बिजनौर के लिए चला था। वह शुक्रवार रात करीब 12 बजे मेरठ जेल चुंगी के निकट पहुंचा। वहां पर पुलिस की वर्दी में दो लोगों ने उससे लिफ्ट ली। उसने मवाना खुर्द पुलिस चौकी पार की तो वर्दीधारी बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने फोन करके अपने दो साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन


वे छोटा हाथी लेकर पहुंच गए। ये बदमाश तिगरी गांव के निकट बाईपास पर ट्रक रोककर उससे रिफाइंड के कार्टन छोटे हाथी में भरकर चले गए। वहीं, दो बदमाश ट्रक लेकर रामराज पहुंचे तथा उसको छोड़कर फरार हो गए।  पीड़ित ने कंपनी के पैकिंग मैनेजर अरुण को सूचना दी। पीड़ित चालक तथा पैकिंग मैनेजर ट्रक लेकर मवाना थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इस बाबत पैकिंग मैनेजर अरुण कुमार की ओर से तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसएसआई अर्जुन सिंह का कहना है कि मामला लूट का नहीं चोरी का है। चालक खरखौदा में किसी ढाबे पर सो गया था। सुबह में वह मवाना खुर्द पुलिस चौकी से गुजरा तो पुलिस ने रोककर जानकारी ली। इस पर चालक को ज्ञात हुआ कि उसके ट्रक से सामान चोरी हो गया है। तहरीर भी चोरी की दी है। पैकिंग मैनेजर ने बताया कि लूटे गए रिफाइंड की कीमत करीब दो लाख रुपये है। वहीं, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed