फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

प्रेमी के लिए काल बन गई कक्षा 11 की छात्रा

Fri, 04 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 04 Dec 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
फोटोग्राफर दिनेश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या में कक्षा 11 की एक छात्रा, उसका छोटा भाई और इनके जीजा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि दिनेश का छात्रा से प्रेम प्रसंग था। जबकि छात्रा शादीशुदा दिनेश से पीछा छुड़ाना चाहती थी। योजनाबद्ध तरीके से तीनों ने दिनेश के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। प्रेमिका समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आला कत्ल (हथौड़ा) बरामद कर लिया गया है।

सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि गांव दुल्हैड़ा निवासी फोटोग्राफर दिनेश का खून से लथपथ शव 30 नवंबर की सुबह हाईवे पर दुल्हैड़ा चुंगी के पास पड़ा मिला था। शादीशुदा दिनेश का गांव की ही एक किशोरी से आठ माह से प्रेम प्रसंग था। यह किशोरी 11वीं की छात्रा है। सर्विलांस और जांच पड़ताल के आधार पर छात्रा, उसके छोटे भाई (कक्षा दस का छात्र) और गांव बहचौला, इंचौली निवासी छात्रा के जीजा रविंद्र कुमार से पूछताछ की गई तो तीनों ने दिनेश की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


सीओ के अनुसार प्रेम प्रसंग की दोनों के परिजनों को जानकारी थी। छात्रा के परिजन इस पर ऐतराज करते थे। जिसको लेकर छात्रा ने दिनेश से पीछा छुड़ाने का मन बना लिया था। योजना के तहत 29 नवंबर की रात छात्रा दिनेश को दुल्हैंड़ा चुंगी के पास लेकर पहुंची थी। जहां पहले से छात्रा के भाई और जीजा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई और जीजा ने दिनेश को छात्रा के रास्ते से हटने को कहा तो इसको लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। जिस पर दिनेश के सिर पर हथौड़ा से वार कर दिया गया था। वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed