फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

पब्लिक स्कूल की छात्रा को दी ड्रग्स, रेप की कोशिश

Thu, 19 Nov 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 19 Nov 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
शहर में स्कूली छात्राओं को ड्रग्स देकर उनकी इज्जत से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह का खुलासा बुधवार को एक पब्लिक स्कूल की छात्रा के हिम्मत दिखाने पर हुआ। परिजनों के साथ एसएसपी के पास पहुंची छात्रा ने आरोप लगाया कि गिरोह में शामिल युवकों ने उसे पेस्ट्री में ड्रग्स मिलाकर दिया और एक गेस्ट हाउस में ले जाकर रेप करने की कोशिश की।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पीवीएस मॉल पर छापा मारकर एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि, चार अन्य पुलिस के सामने ही फरार हो गए। एसएसपी के निर्देश पर मेडिकल थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला मेडिकल थानाक्षेत्र से जुड़ा है। रईस घराने के कुछ युवकों का गिरोह है। यह पब्लिक स्कूलों के आसपास घूमकर नाबालिग छात्राओं को अपने जाल में फंसाता है। बुधवार को एक मामला एसएसपी डीसी दूबे के पास पहुंचा। एसएसपी ने बताया शास्त्रीनगर इलाके के केंद्रीय सेवा में कार्यरत एक अफसर अपनी बेटी को लेकर सुबह उनके ऑफिस पहुंचे। उनकी बेटी एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी शशांक प्रधान, सिद्धार्थ गुर्जर, शुभम, साकिब और अरीब निवासी जैदी सोसाइटी नौचंदी समेत दर्जनों युवक 27 जुलाई को उनकी बेटी को बहला-फुसला कर गंगानगर ले गए थे। आरोपियों ने वहां उसे पेस्ट्री खिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला होने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद आरोपी छात्रा को एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां उससे गैंगरेप की कोशिश की गई।

परिजनों के मुताबिक, छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस पर आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों ने भागने से पहले छात्रा को धमकी दी थी कि उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। किसी से शिकायत की तो वे उसे इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे।


आखिरकार छात्रा ने दिखाई हिम्मत
इस घटना के बाद से छात्रा गुमसुम रहने लगी। उसने स्कूल और ट्यूशन छोड़ दिया। कुछ दिन बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर वारदात की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने बताया करीब एक दर्जन से अधिक छात्राएं इस गिरोह की शिकार हो चुकी हैं। गिरोह में एक छात्रा भी शामिल है, जिसके जरिये आरोपी छात्राओं को अपने जाल में फंसाकर उनकी इज्जत से खिलवाड़ करते हैं। आरोपियों की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed