फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

परतापुर थाने में बवाल, एसओ को दौड़ाया

Mon, 26 Oct 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 26 Oct 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

परतापुर एसओ पर एसएसपी की फ टकार और दरोगा के निलंबन का भी कोई असर नहीं पड़ा। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने अंकुर के हत्यारोपियों की गिरफ्तार नहीं की। रविवार को गांवड़ी ग्रामीणों ने परतापुर थाने में जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने एसओ को दौड़ाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद सीओ ब्रह्मपुरी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।

विज्ञापन


परतापुर क्षेत्र के कायस्थ गांवड़ी निवासी राजकुमार के बेटे अंकुर का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक अक्तूबर को युवक को घर से बुलाकर बेरहमी से पीटा और रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया। चार अक्तूबर को उसने दम तोड़ दिया। जिसमें पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसएसपी आवास पर दो घंटे तक हंगामा किया।
विज्ञापन


जिसके बाद एसएसपी ने महिलाओं से अभद्रता करने वाले दरोगा रविंद्र को निलंबित कर गैर जनपद ट्रांसफर के आदेश दिए, जबकि परतापुर एसओ को तलब करते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए थे। जिसके बाद भी परतापुर पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को फिर से 70-80 ग्रामीणों ने परतापुर थाने पर धावा बोल दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की होते देख एसओ राकेश यादव ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो महिलाओं ने उन्हें दौड़ा लिया। भीड़ के आक्रोश को देखकर किसी तरह एसओ ने थाने में घुसकर जान बचाई। बाद में ग्रामीणों ने थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगा दिया।


जाम की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद, ब्रह्मपुरी और टीपीनगर थाने की पुलिस के साथ पहुंचे और महिलाओं को समझाकर शांत कराते हुए जाम खुलवाया।

सीओ ने आश्वासन दिया कि पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं पीड़ित लोगों की मांग पर सीओ ने विवेचना भी क्राइम ब्रांच से कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद भीड़ ने जाम खोला, लेकिन थाने में करीब पांच घंटे तक हंगामा चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed