{"_id":"490c58a10dfdf5f241b3af84c496b6b8","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-176","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अगर यहां बारात आई तो लाशें बिछा दूंगा’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘अगर यहां बारात आई तो लाशें बिछा दूंगा’
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेव गांव के युवक का रिश्ता मुजफ्फरनगर में तय हुआ है। 17 अप्रैल को शादी है। दोनों घरों में शादी की तैयारियों चल रही हैं। दूल्हे के भाई के मोबाइल पर एक युवक लगातार कॉल करके रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा है। दूल्हे के भाई ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि सोमवार को युवक ने फिर से कॉल की और धमकी दी। ‘जीत’ फिल्म में सनी देओल द्वारा बोला गया डायलॉग बोला। युवक ने कहा कि ‘अगर बारात लेकर आए, तो यहां लाशें बिछा दूंगा, और सबसे पहली गोली उसे लगेगी, जिसके सिर पर सेहरा बंधा होगा’। इसकी जानकारी वर पक्ष ने वधू पक्ष को दी।
विज्ञापन
इससे दोनों परिवारों में तनाव उत्पन्न हो गया। वहीं दूल्हे पक्ष को अनहोनी की आशंका सता रही है। दुल्हन पक्ष का कहना है कि कोई बेवजह परेशान करने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है और शादी को तुड़वाना चाहता है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन