फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

पैन कार्ड के विरोध में सर्राफा बंद

Thu, 11 Feb 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Thu, 11 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
दो लाख रुपये से ज्यादा के लेनदेन पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में मेरठ समेत देश का सर्राफा बाजार बुधवार को बंद रहा। हालांकि सदर बाजार में कुछ सर्राफा प्रतिष्ठान खोले गए।
विज्ञापन


ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड फेडरेशन ने बुधवार को पूरे देश में हड़ताल का आह्वान किया था। मेरठ के सर्राफा बाजार नील गली, शहर सर्राफा, कागजी बाजार, भगत सिंह मार्केट, आबूलेन, बेगमपुल, शारदा रोड, लिसाड़ी रोड, फूलबाग कॉलोनी, शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा, रोहटा रोड आदि क्षेत्रों में सर्राफा कारोबारियों के प्रतिष्ठान बंद रहे।
विज्ञापन


मेरठ में प्रतिदिन आठ से दस करोड़ रुपये का सर्राफा कारोबार होता है, जो पूरी तरह प्रभावित रहा। सोना चांदी व्यापार संघ के अध्यक्ष संत कुमार सर्राफा ने दावा किया कि बंद पूरी तरह सफल रहा। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बाजारों में घूमकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सदर सर्राफा बाजार में बंद का मिला-जुला असर दिखा। सदर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राज भारद्वाज पक्ष के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। मेन मार्केट पूरी तरह बंद रहा।


जबकि सदर सर्राफा बाजार एसोसिएशन (रजि.) के अध्यक्ष केशव वालिया और उनकी संस्था के सदस्यों के अपने प्रतिष्ठान खोले। जैन मंदिर वाली गली, कलालखाना, फखरुद्दीन मार्केट, संत मार्केट, दुर्गाबाड़ी आदि में कई दुकानें खुली दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed