फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

बच्चों के विवाद में सांप्रदायिक तनाव

Thu, 11 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Thu, 11 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
थापरनगर में खेल के दौरान घर में बॉल आने का विरोध करने पर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। दूसरे समुदाय के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक थापरनगर गली-7 निवासी अभिनव काजला के मकान के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। जिसमें बॉल बार-बार एक मकान के अंदर जा रही थी। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने जली कोठी निवासी दूसरे समुदाय के एक बच्चे से खेलने का विरोध किया।
विज्ञापन


पता चलते ही जली कोठी निवासी भूरा और उसके परिवार के लोग थापरनगर पहुंचे और विरोध जताते हुए एक बच्चे के साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ लग गई। जली कोठी के 60-70 लोग घरों से बाहर निकल आये और हंगामा कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों समुदाय के लोगों के आमने सामने आने से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर सदर बाजार और देहली गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।


दोनों पक्षों के लोगों ने थाने पहुंचकर भी हंगामा किया। पुलिस ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जली कोठी निवासी भूरा, जैद और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed