फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

तेजगढ़ी चौराहे पर छात्रों में ताबड़तोड़ गोलियां चलीं

Wed, 10 Feb 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 10 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
तेजगढ़ी चौराहा स्थित कृष्णा प्लाजा में मंगलवार को छात्रों के दो गुटों में ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। जिसमें एक छात्र को गोली लगी। जबकि दो छात्रों पर पिस्टल की बट से हमला किया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मेडिकल जब पुलिस टीम के साथ छात्रों को पकड़ने दौड़े तो उन पर भी फायरिंग कर दी गई। पुलिस के जवाब देने पर हमलावर छात्र हवाई फायरिंग करते हुए गढ़ रोड की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन


मामला चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के छात्रों में वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा है। फुगाना, मुजफ्फरनगर निवासी भरतू मलिक, पारस और प्रशांत चौधरी उर्फ रोबिन कृष्णा प्लाजा स्थित विष्णु मोबाइल शॉप पर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक छात्र आए और उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसमें एक गोली भरतू की कमर में लगी, जबकि परस और प्रशांत के सिर पर हमलावरों ने पिस्टल से प्रहार किया।

घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी एसओ मेडिकल रविंद्र वशिष्ठ पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर एसओ मौके की तरफ दौड़े। पुलिस को आता देखकर हमलावरों ने उनके ऊपर भी फायरिंग कर दी।

जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। जिस पर हमलावर वहां से फरार हो गए। उसके बाद पुलिस ने घायल तीनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया।

हॉस्टल से जुड़ा बताया मामला
पुलिस
के मुताबिक यह मामला छात्रों से जुड़ा है। दो सप्ताह पहले विश्वविद्यालय में हॉस्टल के मेस को लेकर छात्रों में विवाद हुआ था। इस प्रकरण में भी भरतू और प्रिंस का नाम मारपीट में सामने आया था।


विवाद को लेकर कृष्णा प्लाजा में दोबारा विवाद होना बताया गया। सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार ने बताया कि घायल छात्रों की तहरीर पर आरोपी छात्रों पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed