फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

मेरठ में धर्म कांटे के पीछे गोमांस बरामद, 14 हिरासत में

Sun, 20 Sep 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 20 Sep 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

पुलिस, प्रशासन, पशुपालन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने हापुड़ रोड स्थित अल्लीपुर मोड़ के निकट मीट के अवैध गोदामों पर शनिवार को छापा मारा। यहां से टीम ने लगभग सवा सौ कुंतल मीट बरामद किया। प्रथमदृष्टया इसके गोमांस होने की पुष्टि की गई। पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


अल्लीपुर मोड़ के निकट साहिल धर्म कांटे के पीछे बने कई गोदामों में गोमांस पैकिंग की सूचना पर टीम ने छापा मारा। सीओ रितेश कुमार, तहसीलदार रमेश चंद यादव, सहायक पर्यावरण अभियंता अंकित सिंह, वैज्ञानिक सहायक एनएम त्रिपाठी, पशु चिकित्सक डॉ. संजय चतुर्वेदी समेत भारी पुलिस बल यहां पहुंचा। पुलिस ने यहां काम कर रहे 14 लोगों को दबोच लिया। टीम ने सबसे पहले अल अरमान फ्रोजन फूड के गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन


यहां कई कुंतल मीट, छोटा हाथी, स्कूटी और थ्री व्हीलर समेत कई लोगों को पकड़ा। इसके बाद परिसर में बने नेशनल ट्रेडिंग सोप कंपनी के गोदाम पर छापा मारा। यहां पशुओं के अवशेष मिले। इसके बाद टीम ने एक अन्य गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में मीट पकड़ा। टीम ने तीनों गोदाम से करीब सवा सौ कुंतल मीट और कई वाहन कब्जे में ले लिए। इसके बाद मीट को दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमांस की पुष्टिः
पशु चिकित्सक डॉ. संजय चतुर्वेदी ने तीनों गोदामों से मीट के अलग-अलग नमूने लिये। उन्होंने प्रथमदृष्टया तीनों गोदामों में गोमांस होने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने गोदामों के कागजात नहीं मिलने पर रिपोर्ट दे दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed