{"_id":"3f9b1105ac393f1c586bf6ed3a4669b1","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से बाइक और नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप से बाइक और नकदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों ने पंप पर तेल डलवाने पहुंचे युवक की बाइक भी लूट ली और फरार हो गए। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
मेरठ रोड पर गांव राफन के निकट अग्रवाल फिलिंग प्वाइंट पर लूट की वारदात अंजाम दी गई। गंगानगर निवासी पंप मैनेजर नीरज ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय सेल्समैन बालिस्टर और देवेंद्र वाहनों में तेल डाल रहे थे। सफेद रंग की अपाची बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। बाइक में पांच सौ रुपये का तेल डलवाया।
रुपये मांगने पर तीनों ने लाइन में खड़े एक और व्यक्ति की बाइक में तेल डालने की बात कही। सेल्समैन दूसरी बाइक में तेल डालने लगा। इस बीच बाइक से उतरकर एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। सेल्समैन बालिस्टर से थैला और मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर वह पहुंचा, लेकिन एक बदमाश ने तमंचे की बट से उसकी कमर पर वार करते हुए पर्स और मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
पंप पर तेल डलवाने पहुंचे जानी निवासी पुनीत की बाइक लूटकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उससे 15 हजार रुपये की नकदी लूटी गई हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र भाटी का कहना है कि पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने गया युवक बाइक में चाबी लगी छोड़ पेशाब करने चला गया। वारदात के बाद बदमाश बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए।