{"_id":"82c3da148c1d282d6e44790e9f335680","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने छुछाई में बरसाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने छुछाई में बरसाई गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 30 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के छुछाई गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों ओर से फायरिंग हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई है।
छुछाई निवासी जवाब सिंह ने बताया कि उसके घर के पास खड़ंजा और नाली बनाने का काम चल रहा है। मंगलवार को गांव के ही जगमाल और उसके पुत्र शत्रुघ्न, चुनिया उर्फ विनोद और मनोज ने निर्माण कर रहे लोगों के साथ अभद्रता की। उसने विरोध तो आरोपी मौके से चले गए, लेकिन शाम करीब सात बजे तमंचे और धारदार हथियार लेकर उसके घर पर हमला बोल दिया।
आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, विरोध करने पर फायरिंग की। रोहित पुत्र कमर सिंह गोली लगने से घायल हो गया। सुरेश और सतपाल पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। सूचना पर गांव में पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी फायरिंग करते रहे। सीओ ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दौड़ाया और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। पीड़ित ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि मामले कि जांच की जा रही है।