फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

मेरठ में संविदा कर्मचारी की मौत पर बवाल

Tue, 08 Sep 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 08 Sep 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

गढ़ रोड पर राधा गोविंद कॉलेज के पास जर्जर खंभे से गिरकर संविदा कर्मी की मौत हो गई। इसके विरोध में परिजनों और भीड़ ने बवाल काटते हुए संविदा कर्मी का शव रखकर करीब पांच घंटे तक गढ़ रोड जाम रखी। जेई व ठेकेदार पर केस दर्ज करने, मुआवजे की मांग को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से तीखी नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन


सीओ के धमकाने पर भड़की भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए राहगीरों से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने लाठीचार्ज कराते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। भाजपा नेता और छात्र संघ अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। काफी हंगामे के बाद एडीएम (प्रशासन) ने मुआवजे का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। मुंडाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ला कैथवाड़ा निवासी बलराम (25)पुत्र श्रीपाल मेडिकल बिजलीघर पर संविदा कर्मचारी था। वह जेई महेंद्र सिंह, लाइनमैन मुकेश कुमार, संविदा कर्मचारी संजीव कुमार के साथ राधा गोविंद कॉलेज के पास लाइन ठीक करने गया था। बलराम जिस खंभे पर चढ़ा, वह पहले से जर्जर हालत में था। उसकी सपोर्ट में एक पोल भी लगा था। खंभे पर चढ़ते ही वह टूट गया और बलराम नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर गिरते ही बलराम की मौत हो गई। लहूलुहान हालत में बलराम को देखकर बिजली विभाग के कर्मचारी वहां से भाग गए। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ लग गई। इसकी जानकारी लगने पर बलराम के परिजन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान भाजपा नेता सतवीर त्यागी और मेरठ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत तोमर भी पहुंच गए। लोगों की मांग थी कि बिजली विभाग के ठेकेदार और जेई पर केस दर्ज किया जाए और पीड़ित परिवार को पांच लाख का मुआवजा दिया जाए।

सूचना पर एसडीएम रवीश गुप्ता के अलावा मेडिकल, भावनपुर, नौचंदी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ पावर कारपोरेशन के एमडी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गई। करीब पांच घंटे तक जाम लगने पर हालत बेकाबू हो गए। बाद में मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ओपी सिंह ने भाजपा नेता व छात्रनेता को गिरफ्तार करते हुए लाठीचार्ज कर जाम खुलवाया। एडीएम प्रशासन दिनेश चंद्रा ने उचित मुआवजा दिलानेे का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।


सीओ ने डाला आग में घी
लोगों की आंखों में गम और गुस्सा था। ऐसे हालात में लोग वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी करने की तैयारी में थे। ऐन वक्त पर सीओ सदर देहात शिवराज सिंह पहुंचे। उन्होंने भीड़ को चेतावनी दे दी कि जाम खोल दो वरना खैर नहीं। सीओ की धमकी से लोगों का गुस्सा भड़क गया। भीड़ ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू किए। वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए वहां से गुजरने वाले लोगों के साथ मारपीट होने लगी। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने किसी तरह मामले को कंट्रोल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed