यूपी: चेयरमैन पर हमला, फायरिंग, पुलिस बता रही सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शादी समारोह से लौट रहे नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया की कार पर कार सवार तीन बदमाशों ने हमला बोल दिया। पहले कार से टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। बदमाशों की कार का पीछा करने पर हमलावरों ने परीक्षितगढ़ मार्ग पर रामपुर प्याऊ के पास चेयरमैन की कार पर फायर किया और फिर फरार हो गए। पूरे मामले में पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है।
चेयरमैन अय्यूब कालिया ने बताया वे अपने साथी तहजीब आलम, राजद नेता यूसुफ कुरैशी, फारूख के साथ मेरठ रोड स्थित इंद्रप्रस्थ मंडप में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वैगनआर कार से मवाना लौट रहे थे। आरोप है कि कुछ ही दूरी पर तेज गति से आ रही मारुति कार ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मारी। जिससे कार पलटने से बची।
बदमाश टक्कर मारने के बाद भागने लगे तो चेयरमैन ने समर्थकों को कॉल कर मारुति कार का पीछा शुरू कर दिया। बड़ा महादेव मंदिर के पास एक बार हमलावरों ने फिर से कार में साइड मारकर गिराने का प्रयास किया। चेयरमैन के अनुसार परीक्षितगढ़ मार्ग पर रामनगर की प्याऊ के पास हमलावरों ने कार पर फायर किया और फरार हो गए। बाद में चेयरमैन ने मवाना थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
परीक्षितगढ़ पुलिस पर भड़के चेयरमैन
चेयरमैन का आरोप है कि परीक्षितगढ़ पुलिस ने सूचना के बाद भी वाहनों को रोककर चेकिंग नहीं की। जिस कारण हमलावर आराम से पुलिस के सामने से होते हुए फरार हो चेयरमैन पर हमले के बाद मखदूमपुर रोड पर चेयरमैन समर्थक तहजीब आलम के घर पर भी हमला करने का आरोप है। तहजीब आलम के परिवार के लोगों का आरोप है कि काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने फायर भी किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
यह साइड लगने का विवाद
यह मामला जानलेवा हमले का नहीं बल्कि कार में साइड लगने पर विवाद हुआ था। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई कर रही है। - राजेश कुमार, एसपी देहात
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/