फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

शिक्षक पर हमले पर हंगामा

Fri, 09 Oct 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Fri, 09 Oct 2015 03:01 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
गोटका स्थित इंटर कॉलेज में छात्र की पिटाई के मामले में दो दर्जन लोगों ने शिक्षक पर हमला कर दिया। इसकी जानकारी पर गोटका गांव के लोगों भी मौके पर पहुंच गए। शिक्षक पर हमले को लेकर गोटका और छात्र के गांव पांचली खुर्द के  ग्रामीणों में टकराव हो गया। इस दौरान मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सरूरपुर क्षेत्र के गोटका गांव स्थित किसान इंटर कॉलेज में जॉनी पुत्र सुभाष कक्षा 12 वीं का छात्र है। जॉनी के अनुपस्थिति होने के कारण उसका नाम काट दिया था, जिस पर उसने आपत्ति जताई थी। एक सप्ताह पहले उसके साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। जॉनी को शक था कि कॉलेज के शिक्षक बीरपाल ने उसकी पिटाई कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को जॉनी करीब 25 युवकों को लेकर कॉलेज में घुस आया और बीरपाल पर हमला कर दिया। कॉलेज में अफरातफरी मची, तो गांव के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हमलावरों का विरोध किया। जिसमें गोटका और पांचली खुर्द के ग्रामीणों में टकराव हो गया। आरोपियों ने कॉलेज में तोड़फोड़ तक की। इसकी जानकारी पर सीओ         
      सरधना बृजेश कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और लाठीचार्ज कर भीड़  को खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed