फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

गणतंत्र दिवस पर शहर में अलर्ट

Mon, 25 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 25 Jan 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
खुफिया एजेंसियों से मिल रहे इनपुट को देखते हुए गणतंत्र दिवस पर जनपद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रविवार को शहर को चार जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई। प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट और सीओ को सुरक्षा की संयुक्त जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए अलग से चार टीमें बनाई गई हैं। जो सुबह दस बजे तक पेट्रोलिंग करेंगी। नवागत आईजी सुजीत पांडेय ने भी जोन में अलर्ट जारी करते हुए हर स्तर पर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चाक चौबंद सुरक्षा की कवायद
एसएसपी दिनेश चंद दूबे ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर कवायद चाक-चौबंद सुरक्षा की है। एसपी सिटी और एसपी देहात को सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। सिटी में एसपी सिटी और देहात में एसपी देहात इसके नोडल अफसर रहेंगे। अगले दो दिन पूरा फोकस केवल सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एटीएस ने भी संभाली कमान

एसपी सिटी ओपी सिंह के मुताबिक, प्रत्येक जोन में संवेदनशील थाना क्षेत्रों को शामिल किया गया है। रविवार रात से एटीएस ने भी यहां पहुंचकर सुरक्षा की कमान संभाल ली है। प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट और सीओ के अलावा तीन थाना प्रभारी, पीएसी और आरएएफ तैनात रहेगी।

पल्लवपुरम और कंकरखेड़ा के लिए अलग से एक सीओ और मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ लगाए गए हैं। किसी भी स्तर पर खामी न रहे, इसके लिए सभी सीओ और थाना प्रभारियों को रात दो बजे तक चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

कैंट क्षेत्र में भी सुरक्षा बढ़ाई
खुफिया विभाग के इनपुट के बाद गणतंत्र दिवस पर कैंट इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। औघड़नाथ मंदिर पर एटीएस का पहरा रहेगा। वहीं, छावनी इलाके में एसटीएफ भी मुस्तैद रहेगी। खासतौर से 26 जनवरी को कैंट क्षेत्र स्थित पब्लिक स्कूलों और सैन्य स्थलों पर पुलिस और सेना की खास नजर रहेगी।

पुलिस के अनुसार दो माह पूर्व पकड़े पाक जासूस इजाज का भी छावनी क्षेत्र में आना-जाना रहा था। उसे कैंट एरिया से ही एसटीएफ ने दबोचा था।

सर्विलांस से संदिग्धों पर नजर
गणतंत्र दिवस को लेकर आतंकी हमले के साये को लेकर सर्विलांस को भी लगाया  गया है। जो संदिग्ध लोगों की फोन कॉल्स पर भी नजर रखे हैं। पूर्व में भी सर्विलांस के माध्यम से ही आईएसआई एजेंट आसिफ भी पकड़ा जा चुका है। दूसरे देशों से आने  वाली कॉल्स को ट्रेस किया जा रहा है।
 
मुख्य चौराहों पर सघन चेकिंग
किसी भी स्थिति को देखते हुए शहर के संवेदनशील इलाकों व मुख्य चौराहों पर 24 घंटे चेकिंग के लिए निर्देश दिए गए हैं। लालकुर्ती और सदर बाजार इलाके के अलावा पुलिस लाइन के मुख्य गेट से लेकर परेड ग्राउंड के लिए भी ड्रोन कैमरे की मदद ली जाएगी।

शहर भर में चली चेकिंग
रविवार को एसपी सिटी ने सीओ, पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाएड के साथ बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, सिनेमाघर और मॉल में चेकिंग की। पीवीएस और शॉप्रिक्स मॉल में इस दौरान पुलिस फोर्स पहुंची तो अफरातफरी मच गई। हालांकि चेकिंग की बात सामने आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
 
प्रशासन भी हुआ चौकस
गणतंत्र दिवस पर संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी चौकसी बरती जाएगी। जिले के सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में 25 से 26 जनवरी शाम तक विशेष चौकसी रखेंगे।


जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों को विशेष एहतियात बरतते हुए सक्रिय रहने के निर्देश जारी किए हैं। 26 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद अधिकारी विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed