यूपी: दुष्कर्म पीड़िता की मां पर हमला, दरोगा पर लगा गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपों में फंसे दरोगा और किशोरी के रिश्तेदारों पर पीड़ित पक्ष को धमकाने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि पीड़िता की मां पर मलियाना चौकी के बाहर जानलेवा हमला कर दिया गया। इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। इस मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई गई है।
पीड़ित पक्ष ब्रह्मपुरी थाने में पूर्व में तैनात रहे दरोगा संजीव और अपने ही रिश्तेदारों पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा रहा है। कहना है कि इस घटना के बाद दरोगा संजीव समेत दो आरोपी जेल गए थे। अब समझौते का तरह-तरह से दबाव बनाया जा रहा है।
वहीं महिला ने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर मलियाना चौकी पहुंची, जहां उसके ही एक रिश्तेदार ने पीटकर घायल कर दिया। उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई। शिकायत पर टीपी नगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
महिला का कहना है कि केस से दरोगा के जुड़े होने के चलते उसको नजरअंदाज किया जा रहा है, उससे उसे यहां न्याय मिलता दिखाई नहीं दे रहा। इसी कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उसने न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने हमलावरों की गिरफ्तारी के साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
छात्रा की मां ने चप्पल से उतारा मनचले का भूत
वहीं कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में कक्षा छह की छात्रा ने एक मनचले की हरकतों से डरकर स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्रा की मां को इसका पता चला तो उसने मनचले को मोबाइल फोन से छात्रा की आवाज में कॉल कर घर के पास बुला लिया। शादाब नाम के इस आरोपी को चप्पल से पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रा के स्कूल आने-जाने के दौरान अपना मोबाइल नंबर देकर उस पर दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देता था। कई बार छेड़छाड़ कर चुका था। आरोपी से तंग आकर छात्रा करीब 13 दिनों से स्कूल भी नहीं गई। बाद में उसने मनचले के बारे में मां को बता दिया। छात्रा की मां ने मंगलवार को मनचले को सबक सिखा दिया। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा के अनुसार शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/