{"_id":"6ad368683394fb065e01b914","slug":"former-sarpanchs-house-fired-upon-after-failure-to-pay-1-crore-extortion-demand-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-101411-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: एक करोड़ की रंगदारी न देने पर पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: एक करोड़ की रंगदारी न देने पर पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग
Sat, 17 Oct 2026 05:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
विदेशी नंबर से मांगी गई थी रंगदारी, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। गोइंदवाल साहिब के गांव खख में शुक्रवार रात पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह के घर पर नकाबपोश हमलावरों ने गोलियां चलाईं। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। गुरमेज सिंह से कुछ दिन पहले एक विदेशी नंबर से कॉल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
पूर्व सरपंच ने शुरुआत में इस कॉल को फर्जी समझकर नजरअंदाज कर दिया था। रात करीब साढ़े दस बजे गोलियों की तेज आवाज सुनकर परिजन जाग गए। बाइक पर आए हमलावरों ने घर पर तीन फायर किए जिससे बालकनी का शीशा टूट गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच से गोलीबारी का खुलासा हुआ। परिवार ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। डीएसपी हरिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जानकारी के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें काम कर रही हैं। फायरिंग के वास्तविक कारणों और रंगदारी वाली कॉल से इसके संबंध की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।