{"_id":"5cfa1bd4bdec220710359640","slug":"many-peoples-shot-dead-of-a-young-man-in-love-affair-case-at-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, ये रही मर्डर की बड़ी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, ये रही मर्डर की बड़ी वजह
Fri, 07 Jun 2019 08:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 Jun 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के मामले में हत्या की गई है। उधर, सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव बलीपुरा में कुलदीप (23) पुत्र बिल्लू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि दोनों ही पक्ष अनुसूचित जाति के हैं। कुलदीप शुक्रवार को अपने खेत पर जा रहा था इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने अपने घर के बाहर ही युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हालांकि इस मामले में आभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
हालांकि इस मामले में आभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/