फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Love, cheating, murder and dangerous plot, mumbai police will now take over the graves

प्यार, धोखा, मर्डर और खतरनाक साजिश, अब कब्र खुदवाएगी मुंबई पुलिस

Sat, 29 Apr 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 29 Apr 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
Love, cheating, murder and dangerous plot, mumbai police will now take over the graves
प्यार में धोखा

मेरठ में मौत के एक माह बाद मेरठ के प्रापर्टी डीलर इसरा का पोस्टमार्टम कराने के लिए शुक्रवार को मुंबई पुलिस मेरठ पहुंची। इसरा की पत्नी ने मुंबई के अस्पताल में जहर देकर ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। वह भी मुंबई पुलिस के साथ आई है। मुंबई पुलिस कमिश्नर से महिला ने शिकायत कर दी कि करोड़ों रुपये की प्रापर्टी के लिए हत्या हुई। अब कब्र से उसके पति का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन


लालकुर्ती निवासी इसरा कुरैशी मुंबई में प्रापर्टी डीलर थे। वहां उनका एक युवती करुणा से प्रेम प्रसंग हो गया। करुणा ने चार साल पहले इसरा से शादी कर ली। इसरा तीन माह पहले बीमार हो गए थे। मुंबई के ही एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। 29 मार्च 2017 को इसरा की अस्पताल में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


इसरा के परिजन उनका शव मेरठ लाए और मोहनपुरी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। करुणा ने एक सप्ताह पूर्व मुंबई के कमिश्नर से शिकायत की है कि इसरा की मौत बीमारी से नहीं, उनको जहर देकर मारा है। मुंबई कमिश्नर ने मुंबई के जोगेश्वरी थाना पुलिस को मेरठ भेजा और इसरा का शव कब्रिस्तान से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात मुंबई पुलिस ने की कब्र की पहचान

Love, cheating, murder and dangerous plot, mumbai police will now take over the graves
मामले की जांच करेगी मुंबई पुलिस

मुंबई के जोगेश्वर थाना इंचार्ज एमएम सातडिवे टीम के साथ शुक्रवार दोपहर एसएसपी से मिले। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि शनिवार को इसरा का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देर शाम से मुंबई पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मोहनपुरी के कब्रिस्तान में कब्रों की जांच की। पुलिस के अनुसार देर रात इसरा के कब्र की पहचान कर ली गई।

करुणा से आयशा बनी
इसरा से शादी करने के बाद करुणा ने अपना नाम आयशा रख लिया। पुलिस के मुताबिक करुणा कहती है कि इसरा के लिए धर्म और सब कुछ छोड़ा। इसरा की मौत कैसे हुई, इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। आरोपियों को किसी भी हालत में नहीं छोडू़ंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed