{"_id":"5c73aff9bdec224c7f23d874","slug":"loot-in-meerut-and-crime-is-increasing-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में नहीं थम रहा अपराध, अब झुग्गियों में भी लूटपाट पर उतरे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में नहीं थम रहा अपराध, अब झुग्गियों में भी लूटपाट पर उतरे बदमाश
Mon, 25 Feb 2019 02:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ शहर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंडाली थाना क्षेत्र के सिसौली भगवानपुर में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने दो ईंट भट्ठों पर डेढ़ घंटे में अठारह झुग्गियों में लूटपाट की। वहीं पुलिस इस मामले को दबाने में लगी है।
विज्ञापन
उधर, फरार चल रहे 50 बदमाशों पर एसएसपी नितिन तिवारी ने 25- 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है। जिले में ताबड़तोड़ लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी ने अपराधियों की सूची बनवाई और तुरंत ही उन पर ईनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/