फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Little brother killed elder brother at Meerut

मेरठ: छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला, हत्यारोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Wed, 15 May 2019 02:17 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 May 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
Little brother killed elder brother at Meerut
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मवाना क्षेत्र के गांव जंधेडी में छोटे भाई ने बडे़ भाई को मार डाला। पुलिस हत्यारोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव जंधेडी निवासी विकास ने बताया कि रिश्ते के चाचा बीर सिंह (45 वर्ष) पुत्र लेखराम मंगलवार को ईख की बुवाई के लिए गए हुए थे। शाम के समय बीर सिंह का छोटा भाई नशे की हालत में घर पर पहुंचा और मां को पीटने लगा। जिसको बचाने के लिए जब बीर सिंह आया तो छोटे भाई ने बीर सिंह के सिर पर डंडे से प्रहार किया। जिससे बीर सिंह का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर गया। 
विज्ञापन


जब बीर सिंह की पत्नी बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की। बीर सिंह की बेटी ने परिवार के लोगों को फोन पर सूचना दी। जिस पर जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी हमला किया और फरार हो गया। इसकी सूचना फोन से पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस बीर सिंह को लेकर सीएचसी पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास का कहना है कि पहले भी कई बार आरोपी भाई बीर सिंह पर हमला कर चुका है। आरोपी ने दूसरे भाई तेजबीर पर भी हमला किया, जो बाल-बाल बचा। उसके हाथ में चोट आई है। दरोगा झम्मन सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में दबिश देने पहुंचे। पांच भाइयों तीन गांव में तथा दो बाहर रहते थे। बीर सिंह के दो बेटी तथा एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed