पत्रकार हत्याकांड: नामजद आरोपी मां-बेटी गिरफ्तार, पिता और बेटे पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर जनपद में पत्रकार और उनके भाई आशुतोष की हत्या में नामजद आरोपियों में से मां और बेटी को पुलिस ने घंटाघर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। फरार आरोपी महिपाल सैनी और उसके बेटे सूरज सैनी पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माधवनगर में रविवार सुबह पत्रकार आशीष और उसके भाई आशुतोष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि आशीष की मां उर्मिला घायल हुईं थीं। मामले में आशीष की मां उर्मिला ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी महिपाल सैनी, उसके पुत्र सूरज, गौरव और सन्नी (नाबालिग), पत्नी विमलेश और बेटी वर्षा (नाबालिग) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज
वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विमलेश और उसकी नाबालिग पुत्री को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि ने बताया कि विमलेश सैनी और उसकी बेटी वर्षा शामली भागने की फिराक में थे। दोनों को घंटाघर पर बस का इंतजार करते समय गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपी महिपाल सैनी और सूरज पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी महिपाल के खिलाफ शामली जनपद के थाना झिंझाना और देहरादून के थाना रायवाला में आपराधिक मामला पंजीकृत है।
गोबर डालने के विवाद पर हुई हत्या
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आशीष और आशुतोष की हत्या में दर्ज रिपोर्ट और अभी तक हुई जांच के आधार पर गोबर डालने के कारण हुआ विवाद ही सामने आया है। आरोपी महिपाल के खिलाफ अवैध रूप से शराब बेचने के बारे में सबूत नहीं मिले हैं, जांच अभी चल रही है, यदि अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उसके अनुसार भी कार्रवाई होगी।
पत्रकार हत्याकांड: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की मौत के बाद आशीष था घर का सहारा
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीम गठित
एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं। इनमें नगर कोतवाली प्रभारी वीरेश गिरि के नेतृत्व में, नुमाइश कैंप चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में, देहात कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह के नेतृत्व में एवं कुतुबशेर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीमें बनाई गईं हैं। इसके अलावा स्वाट टीम प्रभारी सुधीर उज्ज्वल के नेतृत्व में, सर्विलांस टीम प्रभारी मुबारिक हसन के नेतृत्व में, अभिसूचना विंग प्रभारी जर्रार हुसैन के नेतृत्व में एवं क्राइम ब्रांच के ही उपनिरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गईं हैं, जो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/