फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   jaani me kishori ki hatya

किशोरी की गला काटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Sat, 21 Jan 2017 12:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Jan 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
jaani me kishori ki hatya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 जानी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को दलित किशोरी की गला काटकर हत्या कर दी गई। शाम के समय शव सरसों के खेत में मिला। हत्या की सूचना से गांव में सनसनी मच गई। कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने पर एसएसपी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। शव के पास से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति 16 साल पहले अपनी रिश्तेदारी में जाकर रहने लगा था। शुक्रवार सुबह दस बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी अपने भाई के साथ खेत से चारा लेने गई थी। दोनों भाई-बहन अलग अलग खेत में काम करने लगे। काफी देर बाद किशोरी नहीं मिली, तो उसके भाई ने आवाज लगाई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। भाई ने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। परिजन और ग्रामीण किशोरी की तलाश करते हुए जंगल में पहुंचे। काफी तलाश करने के बाद शाम को किशोरी का शव सरसों के खेत में मिला। उसके गले पर धारदार हथियार के निशान थे। शव के पास दांती और एक दो सिम वाला मोबाइल पड़ा हुआ था। वारदात की सूचना पर पूरा गांव घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। यूपी 100 की गाड़ी के साथ इंस्पेक्टर जानी भी मौके पर पहुंच गये। बाद में एसएसपी जे. रविंदर गौड़, एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह, सीओ सरधना और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंची। मौके से मिला मोबाइल गांव के ही एक युवक का है। वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


एक से ज्यादा हो सकते हैं आरोपी
पुलिस की मानें तो हत्या करने वाले एक या दो युवक हो सकते हैं। जिस जगह सरसों के खेत में किशोरी का शव मिला है वहां सरसों के पौधे भी टूटे थे। ऐसे में पुलिस मान रही है कि हत्यारोपियों से बचने के लिए किशोरी ने कोशिश की होगी, लेकिन उसे भागने नहीं दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 घंटे में दूसरी हत्या
देहात क्षेत्र में 48 घंटे के बाद दूसरी लड़की की हत्या की गई है। 18 जनवरी को फलावदा थाना क्षेत्र में एक युवती को जंगल में अगवा कर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। युवती का शव भी नग्न हालत में मिला था। शव के पास एक  मोबाइल फोन, दो सिम और आपत्तिजनक सामग्री का पैकेट भी मिला था। फलावदा की हत्या का अभी खुलासा भी नहीं हुआ और जानी में वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed