फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI agent in Meerut

पाक जासूस कर चुका दिल्ली समेत कई सैन्य छावनियों की रेकी

Tue, 05 Jan 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 05 Jan 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
ISI agent in Meerut
पठानकोट एयरबेस में घुसे आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षा बल भले ही सफल हो गए हों, लेकिन देश से खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे कई महत्वपूर्ण स्थान अभी और भी हैं, जिनकी पुख्ता जानकारी पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के पास है और वह देश की राजधानी समेत अन्य स्थानों पर हमले करा सकता है। मेरठ में पकडे़ गए पाक जासूस मोहम्मद इजाज ने जो खुलासे किए थे, सुरक्षा एजेंसियों ने उस दौरान भले ही उसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन इस आतंकी हमले के बाद सक्रियता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत 27 नवंबर को मेरठ कैंट स्टेशन पर पकड़े गए इस्लामाबाद इरफानाबाद राजमडी निवासी मोहम्मद इजाज उर्फ मोहम्मद कलाम ने खुलासा किया था कि एक साल में उसने उत्तराखंड और वेस्ट यूपी की कई छावनियों के संबंध में पुख्ता जानकारी आईएसआई को भेजी है। उसने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई मिराज की इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो भेजा था। उत्तराखंड की सैन्य ऑपरेशन विंग के मूवमेंट की भी जानकारी भेजी थी। उसने बरेली, हिंडन, आगरा एयरबेस की रेकी कर नक्शा और दस्तावेज आईएसआई पाकिस्तान को भेजे थे।
विज्ञापन


इजाज के पास से यूपी एसटीएफ ने दिल्ली मेट्रो ट्रेवलिंग का कार्ड भी बरामद किया था। साथ ही उसके मोबाइल फोन से दिल्ली के संसद भवन समेत कई इलाकों की फोटो भी बरामद की गई थी। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो इजाज ने दिल्ली के कई संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी के अनुसार दस्तावेज और नक्शे भी पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजे थे। इजाज से हुई इस पूछताछ को सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों ने उस समय इतनी गंभीरता से नहीं लिया था, लेकिन अब पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद से हर सूचना पर गंभीरता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पूरी, जल्द आएगी रिपोर्ट
सदर बाजार इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पाक जासूस इजाज से बरामद किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड की जांच सीबीआई की नई दिल्ली स्थित फोरेंसिक साइंस लैब द्वारा पूरी कर ली गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ कारणों से सोमवार को रिपोर्ट नहीं मिल सकी। शीघ्र ही रिपोर्ट मिल जाएगी। उस रिपोर्ट से और बारीकी से पता चलेगा कि इजाज ने आईएसआई को क्या-क्या सूचनाएं भेजी थीं और अफसरों से पूछताछ में क्या छुपाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed