फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI agent in Meerut

इजाज के वारंट पर अदालत में आज होगा फैसला

Sat, 02 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 02 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
ISI agent in Meerut

भारतीय सेना के गोपनीय दस्तावेजों के साथ पकड़े गए पाक जासूस मोहम्मद इजाज के बी-वारंट पर शनिवार को फैसला होगा। वहीं दूसरी तरफ सीबीआई एफएसएल लैब को भेजे गए उपकरणों की जांच रिपोर्ट भी शीघ्र आने की संभावना है। शनिवार को सदर थाना पुलिस लैब से रिपोर्ट लेने जाएगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि यूपी एसटीएफ ने 27 नवंबर को मेरठ कैंट स्टेशन के पास से पाक जासूस मोहम्मद इजाज को भारतीय सैन्य गोपनीय दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड पर इजाज ने खुलासा किया था कि उसने भारतीय सेना से जुड़े कई अहम दस्तावेज, नक्शे, फोटो और वीडियो पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजे हैं।
विज्ञापन


वहीं यह भी खुलासा हुआ था कि बंगलादेश के रास्ते भारत पहुंचे पाक जासूस को कोलकाता निवासी आईएसआई एजेंट मोहम्मद इरशाद, उसका बेटा अशफाक और बहनोई जहांगीर ने पनाह दी थी और उसके लिए भारतीय होने के अहम फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। इजाज के खुलासे के बाद कोलकाता एसटीएफ ने कोलकाता में इरशाद, जहांगी, अशफाक और शेख बादल को गिरफ्तार कर लिया था। कोलकाता पुलिस ने कोर्ट में बी-वारंट दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर 2 जनवरी को सुनवाई की तारीख लगाई थी। आज कोर्ट अपना फैसला दे सकती है। वहीं दूसरी तरफ पाक जासूस से बरामद किए गए लैपटॉप, मोबाइल, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड की जांच के लिए सदर पुलिस ने 3 दिसंबर को सीबीआई एफएसएल लैब को भेजा था। उम्मीद की जा रही थी कि 9 दिसंबर तक रिपोर्ट आ जाएगी, लेकिन गहनता से परीक्षण करने में वक्त लगा। सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट के एक पुलिसकर्मी को लैब भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed