फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   goli maari thekedaar

नौचंदी थाने के पास ठेकेदार को गोली मारी

Thu, 08 Dec 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
goli maari thekedaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नौचंदी थाने के पास बुधवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़े ठेकेदार को गोली मार दी। जब तक हमलावर दूसरी गोली चलाते, घायल ठेकेदार ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। शोर मचने पर हमलावर फरार हो गए। घायल के भाई ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले एक युवक ने धमकी दी थी।
विज्ञापन

करीमनगर निवासी दिलशाद पुत्र इरशाद पुराने घरों के मलबे का ठेकेदार है। उसका घर नौचंदी थाने से करीब सौ मीटर दूर है। बुधवार शाम करीब सात बजे दिलशाद अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और बाइक रोककर दिलशाद को आवाज लगाई। इस बीच एक युवक ने तमंचे से दिलशाद पर गोली चला दी। कमर के पास साइड में गोली लगने पर दिलशाद खून से लथपथ हो गया। हमलावर ने तमंचे से दूसरी गोली चलाई। लेकिन उससे पहले ही दिलशाद अपने घर में जा घुसा। फायरिंग की आवाज और शोर सुनकर इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा मौके पर पहुंचे और दिलशाद को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गुल्लक वाले ने दी थी धमकी:
घायल दिलशाद के भाई शमशाद ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले श्यामनगर निवासी एक गुल्लक वाले ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि अब दिलशाद को बचा लेना। जिसकी शिकायत दोनों भाईयों ने पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। इंस्पेक्टर ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed