फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gokshi in Jurranpur, ultimatum to police

जुर्रानपुर में गोकशी, पुलिस को अल्टीमेटम

Thu, 20 Jun 2019 05:01 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 20 Jun 2019 05:01 AM IST
सार

- बिजली बंबा बाईपास स्थित नरहाड़ा-जुर्रानपुर गांव मार्ग पर हो रही थी गोकशी
- हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, एक आरोपी परीक्षितगढ़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
Gokshi in Jurranpur, ultimatum to police
गोकशी पर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिजली बंबा बाईपास स्थित नरहाड़ा-जुर्रानपुर गांव मार्ग पर गोकशी होने की जानकारी पर बुधवार को लोगों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया गया। हालांकि परीक्षितगढ़ में एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने पूछताछ में आरोपियों के नाम बताए।
विज्ञापन

परतापुर थानाक्षेत्र के जुर्रानपुर गांव के जंगल में गौवंश का मीट और अवशेष किसान विक्रम भड़ाना व भोलू भड़ाना ने बुधवार सुबह को देखे। इसकी जानकारी पर जुर्रानपुर के ग्रामीणों देवा भड़ाना, जॉनी भड़ाना, मोनू, अभय भडा़ना, रामप्रसाद, अनिल मुखिया, सुधीर भड़ाना, सौरभ भड़ाना, पंकज आदि के अलावा बजरंग दल के महानगर मंत्री मधुबन आर्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड उपाध्यक्ष मोहित कांबोज, प्रखंड संयोजक निशांत शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची खरखौदा व परतापुर पुलिस मामला सुलझाने के बजाय सीमा विवाद में उलझी रहीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटनास्थल को थाना खरखौदा क्षेत्र बताया तो खरखौदा इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट ने जुर्रानपुर गांव को परतापुर थाना क्षेत्र में बताया। बाद में परतापुर इंस्पेक्टर सुभाष अत्री भी वहां पहुंचे। आपस में उलझती रही पुलिस बिना कार्रवाई किए अवशेषों को मिट्टी में दबाने लगी। जिस पर ग्रामीणों ने बखेड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने की जांच
ग्रामीणों एवं हिंदू संगठनों के हंगामे की जानकारी पर सीओ किठौर आलोक सिंह और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों की जांच में मामला थाना परतापुर क्षेत्र का पाया गया। जिसके बाद परतापुर पुलिस ने अपनी तरफ से चांद निवासी बनी सराय कोतवाली, वसीम और सुहेल निवासी अगवानपुर, फखरू निवासी ततीना परतापुर को संबंधित धाराओं में नामजद किया है।
ग्रामीणों ने दरोगा पर लगाया आरोप
परतापुर इंस्पेेक्टर ने गोकशी करने वालोें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले गांव ततीना में गोकशी हुई थी। ग्रामीणों ने आसपास के कई आरोपियों के नाम बताए थे। आरोप है कि थाना परतापुर में तैनात एक दरोगा ने उन सभी को क्लीन चिट दे दी थी।
पुलिस ने ही लिया मीट का नमूना
गोकशी होने पर पुलिस सूचना देकर पशु चिकित्सक को बुलाते हैं। पशु चिकित्सक द्वारा मीट का नमूना लेने के बाद ही मीट को दबाया जाता है। लेकिन हंगामे के चलते मामले को जल्द निपटाने के लिए पुलिस ने स्वयं ही मीट का नमूना ले लिया। इस पर बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि पुलिस द्वारा खुद नमूना लेने से गोकशों को लाभ पहुंचाना प्रतीत हो रहा है। शासन गोकशी पर गंभीर है। यदि किसी थाने की पुलिस इसे रोकने में नाकाम है तो उस थाना इंचार्ज को तुरंत हटाया जाए।
परीक्षितगढ़ पुलिस ने पकड़ा चांद
परीक्षितगढ़ पुलिस अगवानपुर गांव के जंगल में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध समझकर आरोपी चांद निवासी बनी सराय कोतवाली को पकड़ लिया। पुलिस के सवालों का चांद सटीक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस का शक उस पर गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने में चांद ने जुर्रानपुर में मंगलवार रात गोकशी करना बताया। अपने तीन साथियों के नाम बताए। परीक्षितगढ़ पुलिस ने परतापुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। देर रात तक दोनों थानों की पुलिस आरोपी को लेकर अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही।
परतापुर थाने में हंगामा
विहिप के पदाधिकारी गोपाल शर्मा और प्रांत संयोजक बलराज डूंगर कार्यकर्ताओं के साथ परतापुर थाने पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर हंगामा किया। पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि अगर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह सड़कों पर उतरकर हंगामा करेंगे।

आरोपियों की कर रहे तलाश
परतापुर थाने में चार आरोपियों को नामजद किया है। दरोगा पर लगाए आरोपों की जांच होगी। एक आरोपी परीक्षितगढ़ में पकड़ा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed