फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ganj bazar robbery meerut

लूटपाट मचाने घर में घुसे थे बदमाश, पब्लिक ने जमकर धुना

Fri, 18 Sep 2015 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 18 Sep 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
ganj bazar robbery meerut

सदर बाजार थाना क्षेत्र में व्यापारी के घर में छह हथियारबंद बदमाश डकैती डालने घुस आए। व्यापारी की साहसी पुत्रवधू बदमाशों से भिड़ गई और शोर मचा दिया। लोगों ने आकर चार बदमाशों को दबोच लिया और बुरी तरह धुना। बदमाशों की बाइकों में आग लगा दी। पुलिस ने आकर बदमाशों को छुड़ाया और अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र 46 गंज बाजार में जगन्नाथ साहू का मकान है। जगन्नाथ प्रथम तल पर रहते हैं, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें हैं। जगन्नाथ की हापुड़ अड्डा चौराहे पर जगन छोले-भटूरे नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार को उनके घर पर सुबह करीब सवा नौ बजे छह बदमाश पहुंचे। जगन्नाथ की पत्नी शोभा ने गेट खोला तो एक बदमाश ने कहा कि बरेली से आए हैं और नौकरी के बारे में बात करनी है।
विज्ञापन


शोभा ने दूसरी मंजिल पर नहाने जा रहे अपने पति जगन्नाथ को आवाज दी। जैसे ही जगन्नाथ गेट पर पहुंचे, एक युवक ने मुंह पर कपड़ा रखकर उनकी कनपटी पर तमंचा रखा और दूसरे ने शोभा की गर्दन पर चाकू लगा दिया। गेट के पास ही सिंक साफ कर रही उनकी बहू प्रेरणा ने ये देख लिया। प्रेरणा ने साहस से काम लिया और पास में पड़े ट्रे से बदमाशों पर हमला बोल दिया। इसके बाद प्रेरणा सड़क की तरफ वाली खिड़की की तरफ भागी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बदमाशों ने रोकने की कोशिश की और उस पर चाकू से हमला भी किया, लेकिन प्रेरणा ने हिम्मत नहीं हारी। उसने एक हाथ से बदमाशों पर हमला जारी रखा और दूसरे हाथ से खिड़की खोलकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर नीचे खड़े लोग घर की तरफ भागे। वहीं लोगों को आता देख बदमाश नीचे की तरफ भागने लगे। जीने में ही लोगों ने चार बदमाशों को दबोच लिया और जबकि दो भाग गए। भीड़ ने सड़क पर लिटा-लिटाकर बदमाशों को लात-घूंसों से जमकर पीटा।

बदमाशों की दो बाइकें फूंक दीं। सूचना पर इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो चाकू, एक 315 बोर समेत दो तमंचे बरामद किए। साथ ही व्यापारी की पत्नी शोभा साहू से लूटी गई चेन भी बरामद कर ली।


जगन्नाथ साहू की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रजीत पुत्र सोमपाल निवासी टीकरी थाना जानी, अमित पुत्र ओम शर्मा निवासी सैदपुर गुलावठी बुलंदशहर, सानू सर्राफ पुत्र रामकुमार शर्मा स्याना देहराकुटी बहादुरगढ़ ब्रज घाट और अनिल राठौर पुत्र दिनेश राठौर निवासी नंदग्राम बी-285 गाजियाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इन सभी के खिलाफ डकैती और 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed