फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gang rape peerita

गैंगरेप पीड़िता ने चाकू से काटा युवक का गुप्तांग

Fri, 24 Jun 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
gang rape peerita
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
 चार साल पहले गैंगरेप का शिकार हुई दलित युवती ने अपने बचाव में आरोपी युवक का गुप्तांग काट डाला। आरोपी युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला इंचौली थाना अंतर्गत लावड़ चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस के अनुसार एक दलित युवती शाम करीब पांच बजे जंगल में गई थी। इस दौरान गांव का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक भी उसका पीछा करता हुआ जंगल में पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने चाकू के बल पर उसे ईख के खेत में खींचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती ने इसका विरोध करते हुए युवक के हाथ से चाकू छीनकर उसके गुप्तांग पर वार कर दिया।  
विज्ञापन

युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दंग रह गए। वहीं, पीड़ित युवती ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी लावड़ अर्जुन सिंह, इंस्पेक्टर इंचौली योगेंद्र मलिक, सीओ सदर देहात श्रीकांत मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक को सीएचसी से मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी देहात ने थाना इंचौली पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


...यही अंजाम होना चाहिए
युवती ने पुलिसकर्मियों से साफ कह दिया कि मुझे कोई अफसोस नहीं है। गलत नजर रखने वालों का यही अंजाम होना चाहिए। एसएसआई इंचौली उमेश चंद पचौरी के अनुसार पीड़ित युवती ने पूछताछ में बताया कि जब वह किशोरी थी तो करीब चार साल पहले उसके साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिनमें यह युवक भी शामिल था। जब हम थाने पर जा रहे थे तो पंचायत ने मामला रफा-दफा करा दिया था। यह आरोपी युवक करीब एक साल से उस पर बुरी नजर रखे हुए था। मेरे कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना। मुझे ब्लैकमेल करने पर मैं अपने साथ चाकू रखती थी। जब नहीं माना तो फिर उस पर वार कर दिया। एसएसआई के अनुसार यह जांच का विषय है कि चाकू युवती का था या युवक का। वहीं, एसपी देहात का कहना है कि गैंगरेप के मामले में यदि यह युवक आरोपी था तो उस पार्ट को भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।


पत्नी गश खाकर गिरी
आरोपी युवक शादीशुदा है। एक बच्चे का पिता है। वह शाम को जंगल में ट्यूबवेल पर नहाने की बात कहकर घर से निकला था। जब घटना की सूचना घर पर पहुंची तो पत्नी यह सुनते ही गश खाकर गिर पड़ी। यह घटना गांव में भी चर्चा का विषय बन गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed