फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gang rap in meerut

नारी निकेतन में बालिग हुई सरावा कांड की पीड़िता

Sun, 15 Nov 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 15 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
gang rap in meerut
चर्चित खरखौदा कांड की पीड़िता शनिवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपी कलीम को सौंप दी गई। महिला पुलिस की सुरक्षा में पीड़िता पहले आरोपी के गांव उलधन पहुंची, जहां कलीम नहीं मिला। उसके बाद पुलिस उसको मेरठ में कलीम के रिश्तेदार के यहां लेकर पहुंची। जहां उसे कलीम को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


तीन अगस्त 2014 को खरखौदा थाने में धर्मांतरण और गैंगरेप का आरोप लगाकर एक किशोरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर मेरठ शहर सांप्रदायिक हिंसा की आंच से झुलसने से बाल-बाल बचा। भाजपा सांसद ने इस मामले को लोकसभा में भी उठाया था। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर ग्राम प्रधान नवाब, सन्नाउल्ला और उसकी पत्नी समाजहां, निशात पुत्री हसमत, कलीम समेत सात लोगों को जेल भेजा था।
विज्ञापन


करीब छह माह बाद इसी वारदात में नया मोड़ आया। युवती अपने घर से भागकर खरखौदा थाने पहुंची और परिजनों से जान का खतरा बताया। जिस पर पुलिस ने किशोरी को कोर्ट के समक्ष पेश किया। किशोरी ने कलीम से शादी करने की बात कही और धर्मांतरण, गैंगरेप के मामले को फर्जी बताया। किशोरी नाबालिग थी, जिसके चलते कोर्ट ने उसको नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ खरखौदा पीयूष दीक्षित ने बताया कि किशोरी बालिग हो गई। जिस पर कोर्ट ने शनिवार को उसके बयान दर्ज किए व उसकी इच्छानुसार कलीम के साथ रहने की इजाजत दी। कोर्ट के आदेश पर महिला पुलिस की सुरक्षा में युवती खरखौदा थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस व महिला पुलिस की सुरक्षा में उलधन गांव में कलीम के घर पहुंची। कलीम हापुड़ अड्डा चौराहे के पास अपने रिश्तेदार के पास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed