फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   game in invesment in film

अब फिल्मों में पैसा इन्वेस्ट कराने के नाम पर ‘जालसाजी’  

Thu, 13 Apr 2017 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Apr 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
game in invesment in film
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 पैसे कमाने के अगर सौ तरीके हैं, तो जालसाजी और ठगी के हजार। लाइक्स के जरिए सोशल ट्रेडिंग का झांसा देकर अरबों रुपये की ठगी के खुलासे होने के बाद अब फिल्मों में पैसे इन्वेस्ट कराने के नाम पर भी धोखाधड़ी की बात सामने आ रही है। सेंट्रल और स्टेट की जांच एजेंसियों ने इसकी सच्चाई जानने के लिए इसे रडार पर ले लिया है। उन्हें शक है कि ऑनलाइन ठगी का यह जिन्न बॉलीवुड तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

एक जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, सोशल साइट्स पर प्रचार प्रसार कर लोगों को बॉलीवुड फिल्मों में पैसा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। दावा है कि इस पैसे से बॉलीवुड की जो फिल्में बनाई जाएंगी, उसकी कमाई में इन्वेस्ट करने वालों को भी बड़ा हिस्सा मिलेगा। साथ ही इन्वेस्ट करने वाले लोगों की चेन बनाने पर लाइक्स की तरह कुछ पैसा रिटर्न भी किया जा रहा है। इस लालच में लोग अपनी मोटी कमाई लगा रहे हैं। इसकी सूचना जांच एजेंसियों तक पहुंच चुकी है और उन्होंने इसकी तह तक जाना शुरू कर दिया है। उन्हें इसमें भी सोशल ट्रेडिंग घोटाले जैसी ही बू आ रही है।
विज्ञापन

जांच एजेंसी के सूत्रों की मानें तो शुरुआती जांच में लाइक्स की तरह का ही गड़बड़झाला लग रहा है, जिसका जाल नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ तक फैल चुका है। इसमें बॉलीवुड में फ्लाप हो चुके कई एक्टर शामिल बताए जा रहे हैं। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण जांच एजेंसियां फूंक-फूंक कर कदम रख रही हैं और एक-एक चीज की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। जल्द ही इस मामले में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है। जांच कर रहे अधिकारी फिलहाल कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3700 करोड़ ठगी मामले की गूंज भी पहुंची थी बॉलीवुड तक
पिछले दिनों नोएडा में हुई 3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी मामले की गूंज भी बॉलीवुड तक पहुंची थी। दरअसल, बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ठगी के मास्टर माइंड अनुभव मित्तल के साथ पार्टी में नजर आई थीं। इस मामले में यूपी एसटीएफ इन एक्ट्रेस से पूछताछ करने की भी तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed