{"_id":"58bb0c7d4f1c1b7f59833014","slug":"friend-murdered-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हत्याकांड: रुपयों के खातिर रची खतरनाक साजिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान हत्याकांड: रुपयों के खातिर रची खतरनाक साजिश
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान अनुज हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को उसके दोस्त आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार अनुज ने आस मोहम्मद को 40 लाख रुपये उधार दिए थे। पैसे के विवाद में आस मोहम्मद ने अनुज को घर बुलाकर परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात का जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के जिटौली गांव निवासी अनुज (36) पुत्र नरेंद्र सिंह की हत्या कर शव सरधना के जंगल में फेंक दिया गया था। परिजनों ने अनुज के दोस्त आस मोहम्मद को नामजद किया था। शनिवार तड़के पुलिस और फोरेंसिक टीम ने आस मोहम्मद के घर दबिश दी। वहां से दो ऐसे बोरे बरामद किए, जैसे बोरे में अनुज का शव मिला था। घर से कुल्हाड़ी और रस्सी बरामद की गई। उसी जगह दीवारों, फर्श पर खून के छींटे मिले।
विज्ञापन
सख्ती से पूछताछ में टूटा हत्यारोपी
पुलिस के अनुसार आस मोहम्मद ने पूछताछ में बताया कि 40 लाख रुपये देने से बचने के लिए उसने अनुज की हत्या की। वारदात में उसके दो बेटों के अलावा घर की महिलाएं भी शामिल थीं। एक बेटे उमर मोहम्मद को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
दोस्ती पांच मिनट में खत्म
अनुज और आस मोहम्मद की पांच साल की दोस्ती पांच मिनट में खत्म हो गई। पुलिस के अनुसार आस मोहम्मद ने प्लानिंग के तहत अनुज को दो मार्च को 40 लाख रुपये देने के बहाने घर बुलाया था। उसे विश्वास में लेकर शराब पिलाई थी। फिर उसकी हत्या कर दी थी। उसने पुलिस को भ्रमित करने के लिए अनुज का मोबाइल दांतल रोड स्थित खाली पड़े नर्सरी मैदान में फेंका और उसकी बाइक हाईवे स्थित डाबका गांव के सामने छोड़ दी थी।
मासूम बेटे ने दी मुखाग्नि
पोस्टमार्टम के बाद अनुज का शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। छह साल के मोहित ने पिता को मुखाग्नि दी, तो सभी की आंखें नम हो गई। वहीं, अनुज के जीजा गंगानगर निवासी संजय सिंह ने अनुज के दोनों बेटों मोहित और भविष्य की परवरिश की जिम्मेदारी ली।
हद से ज्यादा भरोसे ने दिया दगा
अनुज के पिता नरेंद्र सिंह ने कहा कि अनुज का आस मोहम्मद पर हद से ज्यादा विश्वास करना ही दगा दे गया। उसने बेटे को कई बार चेताया था कि आसमोहम्मद पर इतना विश्वास न करे। पैसे न भी दे तो किसी विवाद में न पड़े। करोड़ों रुपये की संपत्ति है हम पर। 40-50 लाख रुपये नहीं भी देगा तो क्या फर्क पड़ेगा। बावजूद इसके अनुज नहीं माना।