फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Found in salted beef gelatin , Hungama

व्रत के नमकीन में बीफ जिलेटिन, हंगामा

Fri, 16 Oct 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 16 Oct 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Found in salted beef gelatin , Hungama

दबथुवा स्थित एक दुकान से नवरात्र के व्रत की नमकीन खरीदी तो उसके रेपर पर ‘बीफ’ लिखा मिला। इस पर  लोगों में रोष फैल गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुये कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

दबथुवा गांव स्थित दुकान से एक महिला ने व्रत की नमकीन खरीदी। नमकीन के रेपर पर बीफ लिखा देख महिला ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने हिंदू संगठन के लोगों को बताया। जिससे रोष फैल गया। बजरंग दल के जिला छात्र प्रमुख मिलन सोम और पवन खेड़ा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां से कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। नमकीन का सीलबंद पैकेट और एक खाली रेपर तहसीलदार को दिखाया। जिस पर बीफ लिखा था, यही नहीं व्रत की नमकीन का रेपर लगा था। तहसीलदार रंजीत सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया। पवन सोम खेड़ा, अजब सिंह, चेतन सोम, शिव कुमार कुशावली, लोकेश चौहान, शिवा सोम रार्धना शामिल रहे। तहसीलदार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed