फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five accused have been arrested for cheating in the name of fake scheme at Saharanpur

फर्जी योजना के नाम पर ठगी करते थे ये शातिर, अब चढ़े पुलिस के हत्थे, खुद को बताते थे ऑफिसर

Wed, 19 Feb 2020 07:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Feb 2020 07:27 PM IST
सार

फर्जी योजना के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Five accused have been arrested for cheating in the name of fake scheme at Saharanpur
पांचों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की अनुदान योजना के नाम पर फर्जी तरीके से लोगों को ठगने के पांच आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सहारनपुर और हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं। इन ठगों का खेल सामने आने पर सीडीओ प्रणय सिंह के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकार पुष्पेंद्र कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि देवला निवासी सोनी सहित अन्य आवेदकों को अमित कुमार नाम का शख्स मिला था। उसने खुद को नेशनल बुद्धिज्म फाउंडेशन हसनपुर चुंगी दिल्ली रोड का फील्ड वर्कर बताया और उसकी ओर से कहा गया कि 50, 100 और 200 रुपये में पंजीकरण कराने के बाद 50 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक का लाभ लिया जा सकता है। आवेदकों ने आवेदन किया लेकिन लाभ नहीं मिला, बाद में उन्हें शक हुआ और इस बारे में पूछताछ की। लेकिन उनकी ओर से धमकी दी गई। बताया गया कि इस योजना के साथ ही आरोपियों ने सीडीओ के पदनाम का भी गलत प्रयोग किया। उन्हें संस्था का अध्यक्ष बताया गया।
विज्ञापन


यह मामला संज्ञान में आने के बाद सीडीओ ने जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार को जांच और रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। सदर थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि प्रोवेशन अधिकारी की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि इनके द्वारा कितने लोगों को अब तक ठगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला ने किया करोड़ों के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, प्रॉपटी डीलर ने लोगों को ऐसे फंसाया था जाल में

संस्था का विभाग से लेना देना नहीं
- जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार की ओर से बताया गया कि उक्त संस्था का महिला एवं बाल सशक्तिकरण विभाग से कोई लेना देना नहीं है और न ही इस तरह की कोई योजना संचालित की गई है।

खुद को यह बताकर की ठगी
- अमित कुमार, फील्ड एंड डेवलेपमेंट ऑफिसर
- अक्षय कुमार, डेवलेपमेंट डायरेक्टर
- अंकित कुमार, मेंबर सर्विस रिप्रजेंटेटिव
- अनुज कुमार, मेंबर सर्विस रिप्रजेंटेटिव

ठगी के आरोप में इन्हें किया गिरफ्तार
- अमित कुमार, मोहनपुर थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर
- अनुज कुमार, शेखपुरा कदीम, कोतवाली देहात, सहारनपुर
- अक्षय कुमार निवासी शेखपुरा कदीम सहारनपुर
- अंकित कुमार निवासी बहादुरपुर हरिद्वार
- कृष्णकांत निवासी नारसन खुर्द हरिद्वार

ठगों से रहें सावधान
सीडीओ और अन्य अफसरों की ओर से अपील की गई है कि सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी करने वाले या दलाल के रूप में सक्रिय लोगों से बचकर रहें। किसी योजना के बारे में कोई जानकारी लेनी हो या फिर उसके लिए आवेदन करना हो तो सीधे तौर पर संबंधित विभाग और उसके अफसर से ही संपर्क करें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed